😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Do patti Actress Kajol talked about the phenomenon of social media trolling and how she tackles the beast
{"_id":"671737437cf1ba435f060471","slug":"do-patti-actress-kajol-talked-about-the-phenomenon-of-social-media-trolling-and-how-she-tackles-the-beast-2024-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kajol: काजोल को पसंद है बगैर सोशल मीडिया की जिंदगी, बोलीं- लोगों को लगता है कि वह कुछ भी बोल सकते हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kajol: काजोल को पसंद है बगैर सोशल मीडिया की जिंदगी, बोलीं- लोगों को लगता है कि वह कुछ भी बोल सकते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। कपल की तरह उनके बच्चे भी काफी लोकप्रिय हैं। लाइमलाइट से दूर होने के बाद भी किसी न किसी इवेंट में काजोल अपने परिवार के साथ स्पॉट हो ही जाती हैं। हालांकि, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, एक साक्षात्कार में , अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग की घटना और इस समस्या से निपटने के तरीके के बारे में बात की है।
Trending Videos
2 of 5
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
हाल ही में, इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक साक्षात्कार में काजोल ने कहा, "मैं आभारी हूं कि मैंने सोशल मीडिया के बिना पूरी जिंदगी जी है। मैं छह साल पहले ही सोशल मीडिया पर आई हूं। साथ ही, यह असल जीवन नहीं है। आप रेड कार्पेट पर मेरी तस्वीर देखेंगे, लेकिन आप यह नहीं देखेंगे कि मैं तैयार होने के लिए सुबह 5 बजे उठी, रात 11.30 बजे थकी हुई वापस आई और अगली सुबह, मैं काम पर वापस आ गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
काजोल देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
अभिनेत्री ने आगे कहा, "आप बस इसका एक स्नैपशॉट देख रहे हैं। सच्चाई यह है कि हम भी बाकी लोगों की तरह ही कड़ी मेहनत करते हैं, हमारे अच्छे और बुरे दिन होते हैं, और फिर भी, जब आप पोस्ट करते हैं, तो आप मुस्कुराते हैं।"
4 of 5
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर जांच-पड़ताल और एक सार्वजनिक व्यक्ति होने का अपना स्थान है। काजोल ने कहा, "मेरे पास इसे देखने का थोड़ा अलग तरीका है, जब लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं, तो उन्हें यह भी लगता है कि उन्हें आपसे उतनी ही नफरत करने का अधिकार है। इसलिए, मैं यह नहीं कहूंगी कि वे सही हैं, लेकिन सार्वजनिक व्यक्ति होने के नाते हमें इससे निपटना पड़ता है।"
विज्ञापन
5 of 5
काजोल देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
काजोल अगली बार दो पत्ती, महारानी और सरजमीन में नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार द ट्रायल और नेटफ्लिक्स इंडिया पर एंथोलॉजी लस्ट स्टोरीज 2 के एक सेगमेंट में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X