Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Do Patti actress Kriti Sanon shared pictures from Diwali celebration along with rumored boyfriend Kabir Bahia
{"_id":"67259b9ddee3efe4870ed73e","slug":"do-patti-actress-kriti-sanon-shared-pictures-from-diwali-celebration-along-with-rumored-boyfriend-kabir-bahia-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon: कृति सेनन ने साझा कीं दिवाली की शानदार तस्वीरें, कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी आए नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kriti Sanon: कृति सेनन ने साझा कीं दिवाली की शानदार तस्वीरें, कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 02 Nov 2024 08:55 AM IST
सार
Kriti Sanon Diwali Pictures: कृति सेनन ने पूरे परिवार संग दिवाली मनाई है। इस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कृति सेनन ने बीते शुक्रवार को बेहद उत्साह के साथ रोशनी का त्यौहार मनाया। इस दौरान अभिनेत्री अपने परिवार के साथ दिवाली मनाती हुई नजर आईं। कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर त्यौहार के सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
2 of 5
कृति सेनन का परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों में कृति अपने परिवार और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री के साथ उनके माता-पिता और बहन नूपुर सनोन नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सभी पूरी तरह से पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं।
कृति सेनन- वरुण शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
एक अन्य तस्वीर में कृति सेनन बॉलीवुड के जाने-पहचाने अभिनेता वरुण शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। वरुण के साथ कृति दिलवाले, अर्जुन पटियाला आदि फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। बात करें कृति के वर्क फ्रंट की, तो वह हाल में ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म दो पत्ती में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिलवाले की सह-कलाकार काजोल भी नजर आ रही हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3 Day 1: माधुरी और विद्या ने बना दी कार्तिक की दिवाली, करियर की बेस्ट ओपनिंग लेकर किया धमाका
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।