फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dulquer Salmaan: अमेरिका से पढ़ाई-दुबई में नौकरी, फिर एक्टिंग; ‘सीता रामम’ फिल्म से दिलों में उतर गए सलमान

Mon, 28 Jul 2025 08:02 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 28 Jul 2025 08:02 AM IST
सार

Dulquer Salmaan Birthday: साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने अपने अभिनय से एक अलग छाप छोड़ी है। दिग्गज अभिनेता ममूटी के बेटे होने के साथ सलमान ने अपने सरल-सहज अंदाज से अनोखी मिशाल कायम की। आज सोमवार को दुलकर सलमान के जन्मदिन पर जानेंगे उनके बारे में। 

विज्ञापन
Dulquer Salmaan birthday know about his life story and cinema career
दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम- @dqsalmaan

सिनेमाई दुनिया में कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें अपने किरदारों की वजह से पहचाना जाता है। उनमें एक नाम है मलयालम अभिनेता दुलकर सलमान का, जिन्हें 'सीता रामम' जैसी फिल्मों से शानदार सफलता मिली। एक दौर था जब अभिनेता दुबई में एक आईटी फर्म में काम करते थे, लेकिन फिल्मों में गहरी रुचि और आत्मविश्वास ने उन्हें वापस भारत लौटने और अभिनय में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। फिर क्या देखते ही देखते मनोरंजन जगत में छा गए दुलकर सलमान। आज 28 जुलाई को अभिनेता अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर जानेंगे एक्टर के जीवन और फिल्मी सफर के बारे में।

Dulquer Salmaan birthday know about his life story and cinema career
दुलकर सलमान अपने पिता ममूटी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम- @dqsalmaan

विदेश में पढ़ाई, नौकरी और एक्टिंग का जुनून
दुलकर सलमान का जन्म 28 जुलाई 1983 को कोच्चि, केरल में हुआ था। अभिनेता साउथ सुपरस्टार ममूटी के बेटे हैं, लेकिन दुलकर सलमान ने कभी इसका गलत फायदा नहीं उठाया। अभिनेता ने अमेरिका से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक किया और इसके बाद उन्होंने दुबई में आईटी कंपनी में नौकरी की। इसके बद एक्टिंग के जुनून के कारण उन्होंने नौकर छोड़ी दी और भारत लौटकर मुंबई में बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो में तीन महीने का एक्टिंग कोर्स किया।

Dulquer Salmaan birthday know about his life story and cinema career
दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम- @dqsalmaan

अभिनय करियर की शुरुआत
मुंबई में एक्टिंग के गुण सीखने के बाद दुलकर सलमान ने साल 2012 में मलयालम की क्राइम फिल्म 'सेकेंड शो' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद अभिनेता ने 'उस्ताद होटल', 'एबीसीडी', 'बैंगलोर डेज' जैसी फिल्में भी कीं। अभिनेता को फैंस प्यार से DQ और Kunjikka भी बुलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dulquer Salmaan birthday know about his life story and cinema career
लकी भास्कर और सीता रामम - फोटो : इंस्टाग्राम- @dqsalmaan

दर्शकों के दिलों में छा गए सलमान
दुलकर सलमान ने मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी समेत सभी भाषाओं में काम किया है। अभिनेता ने साल 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस फिल्म का नाम था 'कारवां', जिसमें इरफान खान और मिथिला पालकर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। साथ ही आपको बताते चलें कि अभिनेता को खास पहचान उनकी फिल्म 'सीता रामम' से मिली, जिसमें उन्होंने राम के किरदार को जीवंत कर दिया था। इस फिल्म की कहानी और एक्टिंग दर्शकों के दिलों में बस गई। इसके अलावा दुलकर सलमान को बॉलीवुड फिल्म 'कल्कि 2898' में कैमियो के रूप में देखा गया था। वहीं आखिरी बार अभिनेता 'लकी भास्कर' फिल्म में नजर आए थे।

विज्ञापन
Dulquer Salmaan birthday know about his life story and cinema career
दुलकर सलमान का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम- @dqsalmaan

शादी और बच्चे
दुलकर सलमान की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने साल 2011 में अमाल सूफिया से शादी की थी। उनकी एक प्यारी से बेटी भी है। अभिनेता अपने निजी जीवन को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखते हैं और वो सरल-सहज जीवन बिताना पसंद करते हैं। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि अभिनेता को सिंगिंग का भी शौक है और वो एक गायक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed