{"_id":"68dd8a2fecfdc8832d055196","slug":"dussehra-2025-ravan-portrayals-on-screen-from-arvind-trivedi-to-saif-ali-khan-journey-2025-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2025: कभी ठहाके लगाकर हंसते हुए तो कभी चमगादड़ पर बैठकर उड़ते हुए, पर्दे पर कई रूप में नजर आया रावण","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dussehra 2025: कभी ठहाके लगाकर हंसते हुए तो कभी चमगादड़ पर बैठकर उड़ते हुए, पर्दे पर कई रूप में नजर आया रावण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:46 AM IST
सार
Ravan Portrayals in Bollywood: फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी रावण को अलग-अलग रूपों में दर्शाया गया है। कभी खलनायक तो कभी ज्ञानी के तौर पर। आइए जानते हैं कब-कब दर्शकों को रावण के अलग-अलग रूप देखने को मिले।
विज्ञापन
1 of 7
रावण के अलग-अलग रूप
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। विजयदशमी के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। सिनेमा में भी कई बार फिल्मों और टीवी शोज के जरिए अच्छाई की जीत के प्रतीक माने जाने वाले इस पर्व को दर्शाया गया है। बॉलीवुड और टीवी जगत में अब तक रावण को अलग-अलग रूप में पर्दे पर पेश किया गया है। चलिए आज उन्हीं के बारे में चर्चा करते हैं और आपको बताते हैं कब-कब पर्दे पर रावण का एक अलग फ्लेवर देखने को मिला।
2 of 7
अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : एक्स
रामानंद सागर की 'रामायण' में अरविंद त्रिवेदी
जब 1987 में टीवी पर रामायण का प्रसारण हुआ, तब हर रविवार सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था। इस शो में अरविंद त्रिवेदी द्वारा निभाया गया रावण का किरदार दर्शकों की यादों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। उनकी गूंजती आवाज, डायलॉग अदायगी, जोर-जोर से हंसने का अंदाज और गुस्से से भरा चेहरा, लोगों को इतना वास्तविक लगता था कि कई बार दर्शक उन्हें असली रावण समझ बैठते थे।
जी टीवी का शो ‘रावण’
2006 में जी टीवी पर एक अलग धारावाहिक रावण आया, जिसमें कहानी लंकापति के दृष्टिकोण से दिखाई गई। इस शो में नरेंद्र झा ने रावण का रोल किया था। इसमें रावण को सिर्फ खलनायक नहीं, बल्कि एक विद्वान, भक्त और शक्तिशाली शासक के रूप में भी दर्शाया गया। इस धारावाहिक ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर किया कि रावण का व्यक्तित्व सिर्फ नकारात्मक नहीं था, बल्कि उसमें कई जटिल परतें भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आशुतोष राणा
- फोटो : एक्स
आशुतोष राणा का ‘हमारे राम’ में अभिनय
मंच पर 'हमारे राम' में आशुतोष राणा ने रावण का किरदार निभाया। गंभीर अभिनय और गहरी आवाज के लिए मशहूर आशुतोष राणा ने इस भूमिका में रावण के ज्ञान, क्रोध और महत्वाकांक्षा, तीनों का संतुलन दिखाया। उनकी परफॉर्मेंस भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही।
विज्ञापन
5 of 7
अभिषेक बच्चन
- फोटो : एक्स
अभिषेक बच्चन का रेफरेंस
बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में रावण का आधुनिक संदर्भ दिखाने की कोशिश हुई। अभिषेक बच्चन की फिल्म रावण (2010) में यह किरदार सीधा पौराणिक नहीं था, लेकिन उसमें रावण के प्रतीकात्मक गुण नजर आते थे। मणिरत्नम की इस फिल्म ने काफी बज बनाया था क्योंकि रावण के किरदार से उठाए गए गुणों को किसी और किरदार में दिखाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।