फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charu Asopa: सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक की परिवार को भी नहीं थी खबर, चारु ने खुलासा कर एक्ट्रेस को बताया फाइटर

Sat, 03 Jun 2023 11:19 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 03 Jun 2023 11:19 AM IST
सार

सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक के बारे में परिवार को भी बाद में पता चला था। इसका खुलासा करते हुए चारु असोपा, एक्ट्रेस की तारीफ में कसीदे पढ़ती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Even the family was not aware of Sushmita Sen heart attack Charu Asopa disclosed and called her fighter
चारु असोपा-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के फैंस को तब झटका लगा जब उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया। सुष्मिता ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इस खबर से उनके फैंस समेत परिजन भी सतके में थे। वहीं, अब पूर्व मिस यूनिवर्स की भाभी चारु असोपा ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की है। साथ ही सुष्मिता को 'फाइटर' बताती नजर आई हैं। 

Even the family was not aware of Sushmita Sen heart attack Charu Asopa disclosed and called her fighter
चारु असोपा - फोटो : सोशल मीडिया

चारु असोपा ने अपने हालिया इंटरव्यू में सुष्मिता सेन का हेल्थ अपडेट साझा किया। साथ ही उनकी तारीफ में कहती नजर आईं, 'वह एक फाइटर हैं, और हमारे पूरे परिवार को उन पर बहुत गर्व है। कोई भी समस्या हो, वह उससे लड़ती हैं। वह एक अद्भुत इंसान हैं, और कभी-कभी मैं उनसे बात कर सकती हूं, और कभी-कभी नहीं लेकिन वह हमेशा मेरे दिल के करीब हैं।'

Even the family was not aware of Sushmita Sen heart attack Charu Asopa disclosed and called her fighter
चारु असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
चारु असोपा ने आगे कहा, 'हर बार जब मैं उनसे मिलती हूं और वह मुझे गले लगा लेती हैं, तो यह एक गर्मजोशी भरा आलिंगन होता है। मुझे यह इतना अच्छा लगता है कि मैं आपको बता नहीं सकती।' चारु ने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी जियाना में सुष्मिता के कई गुण मौजूद हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'जियाना में उनके कई गुण हैं। जितनी मजबूत मुझे वह लगती हैं, मुझे जियाना भी उतनी ही मजबूत लगती है।'
 

Pavitr Prabhakar: इंडियन स्पाइडर मैन को देख गदगद हुए फैंस, पवित्र प्रभाकर के लिए थिएटर में हुई जमकर हूटिंग


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Even the family was not aware of Sushmita Sen heart attack Charu Asopa disclosed and called her fighter
चारु असोपा - फोटो : सोशल मीडिया

चारु असोपा ने उस वक्त को भी याद किया जब उन्हें सुष्मिता सेन के दिल के दौरे के बारे में पता चला। चारु असोपा ने जोड़ा, 'इसके बारे में परिवार में किसी को नहीं पता था क्योंकि मुझे लगता है कि दीदी ने किसी को नहीं बताया था। तो जब यह हुआ तो वह जयपुर में थीं और इससे पहले कि वह किसी को कुछ बता पातीं, उन्होंने खुद ही डॉक्टर्स को कॉल कर दिया। जब मुझे यह पता चला तो मैंने अपनी सास को फोन किया और उनसे इसके बारे में पूछा और उन्होंने मुझे बताया कि अब वह ठीक हैं। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी और हर कोई हैरान था।'

Gufi Paintal: तो इस समस्या से जूझ रहे हैं 'शकुनी मामा', परिवार वालों ने दिया हेल्थ अपडेट

विज्ञापन
Even the family was not aware of Sushmita Sen heart attack Charu Asopa disclosed and called her fighter
चारु असोपा - फोटो : सोशल मीडिया

चारु असोपा ने वर्ष 2022 में राजीव सेन से अलग होने का एलान किया था। हालांकि, वह चाहती हैं कि उनकी बेटी जियाना को माता-पिता दोनों का प्यार मिले। इसी को लेकर एक्ट्रेस ने साझा किया, 'जियाना हमारी बेटी है और राजीव कभी भी आ सकते हैं, और उससे मिल सकते हैं। साथ ही समय भी बिता सकते हैं। अगर वह चाहे तो मैं जियाना को उनके पास भेज सकती हूं। तो, यह कोई समस्या नहीं है, लेकिन मैं हमारे साथ होने के बारे में क्या कहूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed