'बिग बॉस ओटीटी 2' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि इसे दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। हाल ही में साइरस ब्रोचा बिग बॉस के घर से बाहर आए है। इस बीच उन्होंने अपने एक नए पॉडकास्ट में घर के अंदर अपने अनुभव के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने शो को बार-बार 'नर्क' कहते हुए कहा कि यह एक 'भयानक और दर्दनाक' अनुभव था।
Cyrus Broacha: साइरस ब्रोचा ने बिग बॉस के घर को बताया 'नर्क', पॉडकास्ट में साझा किया फैंस के साथ अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने पॉडकास्ट में साझा किया, “मैं नर्क से वापस आया हूं और मैं आपको नर्क के बारे में बता दूं, नर्क काफी हद तक शाकाहारी है। यह वाकई दर्दनाक और भयानक अनुभव था। संविदात्मक दायित्वों और कानूनी मुद्दों के कारण इस पर अधिक विस्तार से चर्चा नहीं कर सकते।''
साइरस ने कहा, "खाना भयानक था और सोने के घंटे भी भयानक थे। यह एक एकाग्रता शिविर की तरह था, जहां लोग मित्रतापूर्ण थे, बस यही अंतर है।” उन्होंने बताया कि वह लगातार नींद से वंचित रहते थे क्योंकि उन्हें किसी भी रात तीन घंटे से ज्यादा की नींद नहीं मिल पाती थी। उन्होंने कहा, “मुझे नींद नहीं आ रही थी। मैं कभी भी किसी भी रात तीन घंटे से ज्यादा नहीं सोया। दिन के दूसरे पहर तक मैं बस सो रहा था।''
जियो सिनेमा के साझा किए गए एक बयान में कहा गया है, “हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि परिवार में अचानक मेडिकल इमरजेंसी के कारण साइरस ब्रोचा को बिग बॉस ओटीटी 2 बाहर जाना पड़ रहा है। साइरस और उनके परिवार के अनुरोध के अनुसार, हम आपसे इस कठिन समय के दौरान गोपनीयता और समझ की अनुमति देने का अनुरोध करते हैं। शो के बारे में अधिक जानकारी सही समय पर साझा की जाएगी।''
Kajol: पैपराजी की इस हरकत पर भड़का काजोल का गुस्सा, क्लास लगाते हुए दी सख्त हिदायत