Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
F1 Day 3 Box Office Collection: Brad Pitt Javier Bardem Tobias Menzies Kerry Condon Hollywood Movie Earning
{"_id":"686166c8a33057f91d0014a3","slug":"f1-day-3-box-office-collection-brad-pitt-javier-bardem-tobias-menzies-kerry-condon-hollywood-movie-earning-2025-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"F1 Day 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की रेस में F1 ने 'मां' और 'कन्नप्पा' को दी शिकस्त, जानिए कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
F1 Day 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की रेस में F1 ने 'मां' और 'कन्नप्पा' को दी शिकस्त, जानिए कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 29 Jun 2025 09:54 PM IST
सार
Hollywood Movie F1 Box Office Collection: सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म 'एफ 1' भी लगी हुई है। 27 जून को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
एफ 1 बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इसके बाद 27 जून को फिल्म 'मां' और 'कन्नप्पा' रिलीज हुईं। इन्हीं दो भारतीय फिल्मों के साथ ही शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म 'एफ 1' ने भी भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दी। जानते हैं आज रविवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?
2 of 5
एफ 1 बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों के सामने 'एफ 1' का कमाल
बॉलीवुड फिल्मों के सामने 'एफ 1' ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। पहले दो दिन इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। ओपनिंग डे पर 'एफ 1' ने 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कल शनिवार को इसमें और बढ़त दर्ज हुई और कमाई करीब 7.75 करोड़ रुपये रही।
3 of 5
फिल्म 'F1' में ब्रैड पिट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मां' को दी 'एफ 1' ने शिकस्त
आज तीसरे दिन रविवार को हॉलीवुड फिल्म ने 7.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 20.78 करोड़ रुपये हो गया है। यह हॉलीवुड फिल्म काजोल की फिल्म 'मां' को शिकस्त दे रही है, जिसकी तीन दिनों की कमाई सिर्फ 16.57 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
F1
- फोटो : WB India youtube
'कन्नप्पा' को मिल रही टक्कर
अक्षय कुमार, विष्णु मांचू और प्रभास जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कन्नप्पा' के आगे भी 'एफ 1' मजबूती टिकी है। ओपनिंग डे पर 'कन्नप्पा' का कलेक्शन सिर्फ 'एफ 1' से ज्यादा रहा। शनिवार और इतवार, यानी वीकएंड पर 'एफ 1' ने कमाई के मामले में बाजी मारी है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘F1’ की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, इसमें ब्रैड पिट एक रेसर (रेसिंग ड्राइवर) के रोल में हैं, जो तीस साल के बाद फॉर्मूला वन रेसिंग में वापस आता है। वह अपने एक साथी की टीम को टूटने से बचाने के लिए यह फैसला लेता है। फिल्म में रेसिंग सीन कमाल के हैं। रेसिंग या रेस ड्राइविंग को पसंद करने वालों को फिल्म रोमांचक लगेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।