सब्सक्राइब करें

F1 Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म ने 'मां' और 'कन्नप्पा' को पछाड़ा, सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर चटाई धूल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 30 Jun 2025 10:24 PM IST
सार

F1 BO Collection Day 4: हॉलीवुड फिल्म F1 ने भारतीय फिल्मों को पछाड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस आंकड़े के मामले में फिल्म 'मां' और 'कन्नप्पा' से आगे निकल गई है।

विज्ञापन
f1 movie box office collection Day 4 monday report vs kajol movie maa vs kannappa
F1 - फोटो : IMDb

हॉलीवुड की मच अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म F1 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के चौथे दिन जबरदस्त पकड़ बनाई हुई है। फिल्म 27 जून को भारत में रिलीज हुई थी और पहले वीकेंड में ही इसने देश में अच्छी कमाई दर्ज की है। भारत में एक साथ रिलीज हुई फिल्मों 'मां' और 'कन्नप्पा' के बीच F1 ने दर्शकों का खासा ध्यान खींचा और कलेक्शन के मामले में उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

Trending Videos
f1 movie box office collection Day 4 monday report vs kajol movie maa vs kannappa
F1 - फोटो : X

कैसा रहा फिल्म का अब तक का कलेक्शन?
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे यानी गुरुवार को 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को ये आंकड़ा बढ़कर 7.75 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रविवार को फिल्म ने 7.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सोमवार को थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 2.17 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह चार दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 23.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Panchayat 4: मेकर्स को क्यों हटाना पड़ा 'सचिव जी' और 'रिंकी' का किसिंग सीन, अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
f1 movie box office collection Day 4 monday report vs kajol movie maa vs kannappa
F1 - फोटो : X

काजोल की फिल्म 'मां' का कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर काजोल स्टारर 'मां' चार दिनों में सिर्फ 19.28 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है। इसके चलते F1 ने इस फिल्म को कलेक्शन के मामले में मात दे दी है। 'कन्नप्पा', जिसमें अक्षय कुमार, प्रभास और विष्णु मांचू जैसे बड़े नाम शामिल हैं, वो भी F1 की रफ्तार के आगे कमजोर साबित हुई है। हालांकि ओपनिंग डे पर 'कन्नप्पा' का कलेक्शन ज्यादा था, लेकिन वीकेंड और सोमवार को F1 ने बढ़त हासिल कर ली।
 

f1 movie box office collection Day 4 monday report vs kajol movie maa vs kannappa
F1 ट्रेलर रिलीज - फोटो : WB India youtube

कैसी है फिल्म F1 की कहानी?
फिल्म F1 की कहानी एक ऐसे रेसिंग ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है जो तीस साल बाद फॉर्मूला वन रेसिंग में वापसी करता है। उसका मकसद न सिर्फ अपने करियर को दोबारा चमकाना है, बल्कि एक साथी की टीम को टूटने से भी बचाना है। फिल्म में रेसिंग सीन और विजुअल्स बेहद दमदार हैं और यही कारण है कि मोटरस्पोर्ट्स प्रेमियों के बीच यह खासा लोकप्रिय हो रही है।

विज्ञापन
f1 movie box office collection Day 4 monday report vs kajol movie maa vs kannappa
F1 ट्रेलर रिलीज - फोटो : WB India youtube

फिल्म की स्टारकास्ट 
स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा डैमसन इद्रिस और जेवियर बर्डेम भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है और ये लुईस हैमिल्टन के सहयोग से बनी है, जिन्होंने फिल्म में रेसिंग टेक्निकल सलाहकार की भूमिका निभाई है।

फिलहाल जिस रफ्तार से F1 भारत में कलेक्शन कर रही है, उससे ये साफ है कि दर्शक हॉलीवुड की इस रेसिंग थ्रिलर को हाथोंहाथ ले रहे हैं। आने वाले दिनों में अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो यह फिल्म भारत में हॉलीवुड बॉक्स ऑफिस की बड़ी हिट साबित हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed