{"_id":"66a4d9bd3d818217f306df91","slug":"farah-khan-mother-death-sweta-bachchan-and-others-at-sajid-khan-house-for-condolence-2024-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sajid Khan Mother Death: साजिद खान के घर दुख बांटने पहुंचे बॉलीवुड सितारे, व्यक्त की शोक संवेदना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sajid Khan Mother Death: साजिद खान के घर दुख बांटने पहुंचे बॉलीवुड सितारे, व्यक्त की शोक संवेदना
Sat, 27 Jul 2024 04:59 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
साजिद खान के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे ये सितारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सिर से मां का साया उठ गया। फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी का शुक्रवार 26 जुलाई को सुबह 3 बजे निधन हो गया। मां के दुनिया छोड़ जाने से साजिद और फराह शोक में डूबे हुए हैं। फराह की मां के निधन के बाद बॉलीवुड सितारों ने उन्हें सांत्वना देने के लिए उनके घर आना शुरू कर दिया है। साजिद खान के घर के बाहर कई दिग्गजों को देखा गया, जो शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे।
रवीना टंडन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री रवीना टंडन को साजिद खान के घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। रवीना टंडन साजिद और फराह को सांत्वना देने पहुंची थीं। इस दौरान सानिया मिर्जा को भी साजिद के घर के बाहर देखा गया। बता दें कि कोरियोग्राफर की मां के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है। इसी महीने में कुछ दिन पहले ही फराह ने अपनी मां के जन्मदिन के अवसर पर उनके साथ तस्वीरें साझा की थीं।
Bollywood Stars: इन सितारों ने एक साल में दीं सबसे ज्यादा कामयाब फिल्में, नंबर वन पर है यह अभिनेत्री
Bollywood Stars: इन सितारों ने एक साल में दीं सबसे ज्यादा कामयाब फिल्में, नंबर वन पर है यह अभिनेत्री
जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता जॉन अब्राहम भी साजिद को हौसला देने के लिए उनके घर पहुंचे। उनके घर से बाहर निकलते हुए उन्हें देखा गया। जॉन को उनके घर के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साजिद खान का दुख बांटने के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन भी उनके घर पहुंचे। ऋतिक के अलावा उनकी बहन को भी साजिद के घर के बाहर देखा गया। साजिद के घर के बाहर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को भी स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साजिद खान को सांत्वना देने के लिए उनके श्वेता बच्चन और अगस्त्य को भी देखा गया। ये दोनों भी साजिद का दुख बांटने पहुंचे। इस दौरान अभिनेता श्रेयस तलपड़े को भी साजिद के घर के बाहर स्पॉट किया गया।
बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां