{"_id":"66a4d78acff63e63210784b4","slug":"munjya-aranmanai-4-stree-2-kakuda-are-the-horror-comedy-films-of-this-year-2024-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horror Comedy Movies: इस साल रिलीज होने वाली वो फिल्में, जिनमें हॉरर के साथ लगा कॉमेडी का तड़का","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Horror Comedy Movies: इस साल रिलीज होने वाली वो फिल्में, जिनमें हॉरर के साथ लगा कॉमेडी का तड़का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:50 PM IST
सार
आज इस लेख में हम चर्चा करेंगें, इस साल रिलीज हुई उन हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के बारे में, जिन्होंने लोगों को हंसाया और डराया।
विज्ञापन
1 of 6
2024 की हॉरर-कॉमेडी फिल्मेें
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से कुछ सफल रहीं, तो कुछ दर्शकों को खासा पसंद नहीं आईं। बीते कुछ समय से दर्शकों को एक ही फिल्म में कई अलग-अलग जॉनर देखना पसंद आ रहा है। कई निर्देशक अपनी फिल्मों को दो या तीन जॉनर के मिश्रण के तौर पर पेश कर रहे हैं, ताकि वो ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को जुटा पाएं। ऐसी ही एक कोशिश है हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाकर दर्शकों के सामने पेश करना। आज इस लेख में हम चर्चा करेंगें, इस साल रिलीज हुई उन हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के बारे में, जिन्होंने लोगों को हंसाया और डराया।
इस कड़ी में इस साल सबसे पहले रिलीज हुई थी फिल्म 'गीतांजलि मल्लि वचिंदी'। यह एक तेलुगु में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन शिव थुरलापति ने किया है। फिल्म में अंजलि, श्रीनिवास रेड्डी, सुनील, राहुल माधव, सत्यम राजेश, शकलाका शंकर और सत्या प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'गीतांजली' का सीक्वेल है। फिल्म इस साल 11 अप्रैल को रिलीज हुई थी।
सुंदर सी द्वारा निर्देशित फिल्म 'अरनमनई 4' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया,राशि खन्ना और सुंदर सी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म इस साल ही 3 मई को तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों को जबर्दस्त प्यार मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म की सफलता को देखते हुए इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया था। फिल्म लोकप्रिय और सफल अरनमनई फ्रेंचाइजी का हिस्सा है।
बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
'मुंजा' फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
7 जून 2024 को रिलीज हुई 'मुंजा' इस साल की सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्माण हॉरर कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर मैडॉक फिल्म्स के तहत किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ और अभिनेता अभय वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। यह फिल्म भारतीय पौराणिक और लोककथाओं से प्रेरित है, जो दर्शकों को काफी पसंद आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 30 करोड़ में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 131 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया है।
Khatron Ke Khiladi 14: आज शुरू हो रहा है रोहित शेट्टी का शो, धांसू स्टंट से हैरान करते नजर आएंगे ये प्रतिभागी
विज्ञापन
5 of 6
'ककूदा' फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @zee5
'ककूदा' इस साल की एक और हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला ने किया है, जबकि इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों की लोककथाओं पर आधारित है। फिल्म में रितेश देशमुख, साकिब सलीम, सोनाक्षी सिन्हा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म जी सिनेमा पर प्रीमियर हुई थी।
Bollywood Stars: इन सितारों ने एक साल में दीं सबसे ज्यादा कामयाब फिल्में, नंबर वन पर है यह अभिनेत्री
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।