सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi 14: आज शुरू हो रहा है रोहित शेट्टी का शो, धांसू स्टंट से हैरान करते नजर आएंगे ये प्रतिभागी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Jul 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 14 Live: Know About Contestants Name and details of Rohit Shetty Show KK14 Time and Date
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv

स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। उनका इंतजार अब बस पूरा होने वाला है। रोहित शेट्टी का यह शो आज शनिवार से शुरू होने वाला है। एक बार फिर प्रतिभागी खतरनाक स्टंट से दर्शकों को हैरान करते नजर आएंगे। लंबे वक्त से इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते आ रहे हैं। इस बार भी होस्ट की कुर्सी पर वही काबिज हैं। इस बार का शो कई मायनों में खास है। शो कितने बजे शुरू होगा और इसे कहां देखा जा सकता है, चलिए जानते हैं पूरी डिटेल

Trending Videos
Khatron Ke Khiladi 14 Live: Know About Contestants Name and details of Rohit Shetty Show KK14 Time and Date
खतरों के खिलाड़ी 14 - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv

'खतरों के खिलाड़ी 14' का प्रीमियर आज कलर्स चैनल पर रात साढ़े नौ बजे होगा। यह शो हर शनिवार और रविवार रात साढ़े नौ बजे इसी चैनल पर प्रसारित होगा। इस बार शो की शूटिंग केपटाउन में न होकर रोमानिया में हुई है। आज कलर्स चैनल के इंस्टा हैंडल से साझा एक पोस्ट में खुद यह जानकारी दी गई है। पोस्ट में रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। इसके साथ पोस्ट में रोहित शेट्टी चेतावनी देते नजर आए हैं। इसमें लिखा है, 'खतरों के नए लेवल के लिए रहो तैयार, डर का नया पता-रोमानिया'।
Toxic: तय समय पर रिलीज नहीं होगी यश की 'टॉक्सिक'? इस वजह से फिल्म में हो रही देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 14 Live: Know About Contestants Name and details of Rohit Shetty Show KK14 Time and Date
खतरों के खिलाड़ी 14 - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv

जो लोग किसी वजह से इस शो को कलर्स पर नहीं देख पा रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है और वह ये है कि शो का प्रसारण ओटीटी पर भी होगा। आजकल कोई फिल्म हो या शो दर्शकों का सवाल रहता है कि ओटीटी पर कहां आएगा? तो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का ओटीटी पता भी बता देते हैं। यह शो जियो सिनेमा पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, इसे देखने के लिए आपको 29 रुपये का मासिक शुल्क अदा करना होगा। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Khatron Ke Khiladi 14 Live: Know About Contestants Name and details of Rohit Shetty Show KK14 Time and Date
खतरों के खिलाड़ी 14 - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv

इस बार रोहित शेट्टी के शो में 12 प्रतिभागी शो की ट्रॉफी पर दावा ठोकने आ रहे हैं। बिग बॉस के भी कुछ प्रतिभागी इस स्टंट शो में नजर आने वाले हैं। शो में जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की भी एंट्री हो चुकी है। उनके अलावा इस शो में सुमोना चक्रवर्ती,,शालीन भनोट, आसिम रियाज, अदिति शर्मा, शिल्पा शिंदे, अभिषेक कुमार, आशीष मल्होत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, गशमीर महाजनी, नियती फतनानी और करण वीर मेहरा नजर आएंगे।
Abhimaan Bioscope: अमिताभ व जया के चेहरे पर दिखी प्यार की ऊष्मा, एस डी बर्मन और मजरूह के गानों का ‘अभिमान’

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 14 Live: Know About Contestants Name and details of Rohit Shetty Show KK14 Time and Date
खतरों के खिलाड़ी 14 - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। पहले सीजन को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। दूसरा सीजन भी खिलाड़ी ने होस्ट किया, वहीं तीसरा सीजन प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया। फिर चौथा सीजन 2011 में अक्षय कुमार ने ही होस्ट किया। पांचवा और छठा शो रोहित शेट्टी ने होस्ट किया और सातवां सीजन होस्ट करने अर्जुन कपूर आए। लेकिन, फिर आठवें सीजन के बाद से रोहित शेट्टी ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। बतौर होस्ट वे बेहद पसंद भी किए जा रहे हैं।
Bollywood Stars: इन सितारों ने एक साल में दीं सबसे ज्यादा कामयाब फिल्में, नंबर वन पर है यह अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed