सब्सक्राइब करें

Actors in Sportsperson Role: खिलाड़ी बनने की खातिर इन कलाकारों ने जमकर बहाया था पसीना, किरदार में भरी थी जान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 04:22 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है। पूरी दुनिया के खेलप्रेमियों को 11 अगस्त तक अलग-अलग खेलों को देखने का मौका मिलेगा और सभी अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को पदक चूमते हुए देखना चाहेंगे। फिल्मों की बात करें तो अब तक कई कलाकार परदे पर खिलाड़ी का रोल अदा कर चुके हैं। ऐसे कलाकारों में आमिर खान, इरफान खान, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है, क्योंकि इन्होंने अपने किरदार के लिए खूब मेहनत की थी। आइए जानते हैं कि इन सभी कौन-कौन सी फिल्म में खिलाड़ी का रोल करने के लिए पसीना बहाया था।
 

विज्ञापन
Celebs Who Played Player's Role in Movies Farhan Akhtar Aamir Khan Irrfan Khan Priyanka Chopra
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है। पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों को 11 अगस्त तक अलग-अलग खेलों को देखने का मौका मिलेगा और सभी अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को पदक चूमते हुए देखना चाहेंगे। फिल्मों की बात करें तो अब तक कई कलाकार परदे पर खिलाड़ी का रोल अदा कर चुके हैं। ऐसे कलाकारों में आमिर खान, इरफान खान, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है, क्योंकि इन्होंने अपने किरदार के लिए खूब मेहनत की थी। आइए जानते हैं कि इन सभी कौन-कौन सी फिल्म में खिलाड़ी का रोल करने के लिए पसीना बहाया था।

Trending Videos
Celebs Who Played Player's Role in Movies Farhan Akhtar Aamir Khan Irrfan Khan Priyanka Chopra
फिल्म दंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions

आमिर खान

आमिर खान साल 2018 में 'दंगल' फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। उन्होंने इस फिल्म में पहलवान महावीर फोगाट का रोल किया था। इसके लिए उन्होंने कुश्ती सीखी थी। साथ ही अपनी ट्रेनिंग में ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और तैराकी भी की थी, जिसके दम पर उन्होंने गठीला शरीर तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Who Played Player's Role in Movies Farhan Akhtar Aamir Khan Irrfan Khan Priyanka Chopra
इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @irrfan

इरफान खान

इरफान खान ने 'पान सिंह तोमर' फिल्म में एथलीट पान सिंह तोमर की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्होंने स्टीपलचेज की ट्रेनिंग ली थी और अपने शरीर पर खूब मेहनत की थी ताकि परदे पर वो फुर्तीले दिख सके। पान सिंह तोमर ने 1950 और 1960 के दशक में सात बार राष्ट्रीय स्टीपलचेज चैंपियन का खिताब जीता था। उन्होंने 1958 के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Celebs Who Played Player's Role in Movies Farhan Akhtar Aamir Khan Irrfan Khan Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने 'मैरी कॉम' फिल्म में भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ी मैरी कॉम का किरदार अदा किया था। यह स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी इस फिल्म के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने वेट ट्रेनिंग में जमकर पसीना बहाया था। अपनी डाइट भी बदली थी। पेशेवर मुक्केबाज दिखने के लिए उन्होंने साढ़े चार महीने तक अपने शरीर पर काम किया था।

Kangana Ranaut: आदित्य धर की मेगा प्रोजेक्ट में निर्देशक की तस्वीर देख खुश हुईं कंगना, बोलीं-ये असली स्टार हैं

विज्ञापन
Celebs Who Played Player's Role in Movies Farhan Akhtar Aamir Khan Irrfan Khan Priyanka Chopra
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @faroutakhtar

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में अपने काम से सभी को हक्का बक्का कर दिया था। इस फिल्म में उन्होंने मिल्खा सिंह का रोल किया था, जिसके लिए उन्होंने रनिंग से लेकर वेटलिफ्टिंग तक की कड़ी ट्रेनिंग ली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 13 महीने तक मेहनत की थी। मालूम हो कि मिल्खा सिंह ने 1960 के ओलंपिक खेलों में 400 मीटर दौड़ में चौथे स्थान हासिल किया था।

Malaika Arora- Arjun Kapoor: फैशन शो में अलग-अलग बैठे दिखे मलाइका-अर्जुन, चर्चा में आया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed