Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ranbir Kapoor Opens up on Animal Criticism says it Was Stagnating In Career It Was The Correct Film
{"_id":"66a4c601c068390dcd0dcdd3","slug":"ranbir-kapoor-opens-up-on-animal-criticism-says-it-was-stagnating-in-career-it-was-the-correct-film-2024-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: 'करियर में ठहराव था, यह मेरे लिए सही फिल्म थी', 'एनिमल' की आलचोना पर रणबीर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Animal: 'करियर में ठहराव था, यह मेरे लिए सही फिल्म थी', 'एनिमल' की आलचोना पर रणबीर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की थी। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और आज तक लोग इसके बारे में बात करते नजर आते हैं। हालांकि फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। लोगों के एक वर्ग ने फिल्म में मौजूद “महिला विरोधी” सीन्स की भी आलोचना की। अब फिल्म को लेकर मिल रही आलोचना पर रणबीर कपूर ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
2 of 5
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना (एनिमल)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में, निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में, रणबीर ने कहा, "फिल्म को यह टैग मिला, जो ठीक नहीं है। यह धारणा इस फिल्म के साथ बनी रही है। अगर आप आम दर्शकों के पास जाते हैं तो वे फिल्म के बारे में अच्छी बातें करते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो कहते हैं कि आपको यह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी। हम आपसे बहुत निराश हैं।'
3 of 5
रणबीर कपूर (एनिमल)
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता ने आगे कहा, "मैंने बस चुपचाप उनकी बातें सुनी और माफी मांगी। मैंने कहा, 'माफ करना, मैं अगली बार ऐसा नहीं करूंगा।' हालांकि, मैं उनसे सहमत नहीं हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता। मेरा मतलब है कि मैं जीवन के उस दौर में हूं, जहां मैं किसी से बहस नहीं करना चाहता। अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं आया तो मैं सॉरी कहूंगा और अगली बार और मेहनत करूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर (एनिमल)
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर ने यह भी कहा कि जब उन्होंने 'एनिमल' की कहानी सुनी तो वे डर गए और उन्हें लगा कि यह बहुत बोल्ड है, जिससे उनकी इमेज को नुकसान हो सकता था क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्मों में हमेशा एक अच्छे लड़के का किरदार निभाया है। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से ऐसी फिल्में करेंगे तो रणबीर ने कहा, 'सौ प्रतिशत।'
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर{एनिमल के सेट से}
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ने कहा, "मैं अपने करियर में एक तरह से ठहर गया था। मुझे बहुत लंबे समय तक 'अगला सुपरस्टार' कहा जाता था और... मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं आज सुपरस्टार हूं। जब तक आपके पास लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में नहीं होती हैं, तब तक आपको सुपरस्टार नहीं कहा जा सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि एनिमल सही समय पर सही फिल्म थी। यह मेरे लिए, मेरे आत्मविश्वास के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। मेरे लिए एक लड़के से एक आदमी बनना जरूरी था।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।