फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toxic: तय समय पर रिलीज नहीं होगी यश की 'टॉक्सिक'? इस वजह से फिल्म में हो रही देरी

Sat, 27 Jul 2024 03:25 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 27 Jul 2024 03:25 PM IST
विज्ञापन
toxic release date may postponed from 10 april 2025 reports yash nayanthara film has long shooting schedule
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम: @thenameisyash

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जो फिल्म की कहानी और उनके कलाकार से जुड़ी हुई हैं। फिल्म की कास्ट अब तक पूरी तरह से तय नहीं हुई है, ऐसे में फिल्म में शामिल हो रहे कलाकारों के बारे में जानकारियां फैंस का उत्साह बढ़ा रही हैं। अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

toxic release date may postponed from 10 april 2025 reports yash nayanthara film has long shooting schedule
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम: @thenameisyash
फिल्म को 10 अप्रैल 2025 को बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाना है। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि इस फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यश की 'टॉक्सिक' अगले साल गर्मियों में रिलीज नहीं हो पाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में देश भर के कई सितारे एक साथ काम कर रहे हैं और निर्माता इसे बड़े पैमाने पर बना रहे हैं

toxic release date may postponed from 10 april 2025 reports yash nayanthara film has long shooting schedule
यश - फोटो : इंस्टाग्राम: @thenameisyash

उनकी तारीखें मिलना एक बड़ी चुनौती है और इसलिए शेड्यूल उम्मीद से ज्यादा लंबा लग रहा है। इस वजह से टीम ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही यह भी बताया गया कि फिल्म में बहुत सारे विजुअल इफेक्ट्स होंगे। हालांकि, नई रिलीज डेट का कोई जिक्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
toxic release date may postponed from 10 april 2025 reports yash nayanthara film has long shooting schedule
नयनतारा-यश - फोटो : इंस्टाग्राम: @thenameisyash, @nayanthara

वहीं कथित तौर पर बहुभाषी और बड़े बजट की इस फिल्म में नयनतारा भी यश की बहन की भूमिका में होंगी और हुमा कुरैशी नकारात्मक किरदार में होंगी। ड्रग माफिया की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में यश एक गैंगस्टर की भूमिका में होंगे। दिसंबर 2023 में यश ने फिल्म का एलान एक प्रोमो साझा करके किया था। साथ ही उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा था, ''आप जो खोज रहे हैं, वह आपको खोज रहा है'- रूमी वयस्कों के लिए एक परी कथा।' फिल्म की शूटिंग साल के अंत एक जारी रहेगी।

विज्ञापन
toxic release date may postponed from 10 april 2025 reports yash nayanthara film has long shooting schedule
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम: @thenameisyash

वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी है और केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा सह-निर्मित है। हालांकि, यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह यश की 19वीं फिल्म है। अगर वायरल हो रही खबरें सच है तो फिल्म की रिलीज डेट को लेकर निर्माताओं की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed