सब्सक्राइब करें

Fateh Box Office Day 6: ‘फतेह’ के बॉक्स ऑफिस से उखड़ रहे पांव, एक हफ्ते के अंदर ही कमाई लाखों में सिमटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 15 Jan 2025 09:57 PM IST
सार

Fateh Box Office Day 6: सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी खराब चल रहा है। फिल्म अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही लाखों के आंकड़े में सिमटती नजर आ रही है। आइए जानते हैं इसने कितना कलेक्शन किया है। 
 

विज्ञापन
Fateh Box Office collection Day 6 sonu sood jacqueline vijay raaz naseeruddin shah movie earning day wise
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनू सूद ने ‘फतेह’ से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा, लेकिन अभिनेता से निर्देशक बने सोनू सूद की फिल्म बॉक्स ऑफिस फतेह करने में सफल नहीं दिखाई दे रही है। पहले हफ्ते में ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई। इसका सामना राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ से हुआ। हालांकि, ‘गेम चेंजर’ फतेह की तुलना में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के छठे दिन कितना कलेक्शन किया।
Trending Videos
Fateh Box Office collection Day 6 sonu sood jacqueline vijay raaz naseeruddin shah movie earning day wise
सोनू सूद-फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
छठे दिन का कलेक्शन
‘फतेह’ के छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 67 लाख रुपये की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। अगर, फिल्म का प्रदर्शन इसी तरह से रहा तो इसका अपनी लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fateh Box Office collection Day 6 sonu sood jacqueline vijay raaz naseeruddin shah movie earning day wise
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘फतेह’ का कुल कलेक्शन
सोनू सूद की ‘फतेह’ के अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 9.87 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर  2.4 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। इसके बाद दूसरे दिन यानी वीकेंड पर इसकी कमाई में मामूली गिरावट आई और यह 2.1 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन और रिलीज के पहले रविवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये बटोरे। चौथे दिन यह 95 लाख की कमाई में सिमट गई। पांचवें दिन इसकी कमाई में फिर उछाल आया और इसने 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
 
दिन कलेक्शन
पहला दिन 2.4 करोड़ रुपये 
दूसरा दिन 2.1 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 2.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन 95 लाख रुपये
पांचवां दिन 1.5 करोड़ रुपये
छठा दिन 67 लाख रुपये
कुल कलेक्शन 9.87 करोड़ रुपये












 
Fateh Box Office collection Day 6 sonu sood jacqueline vijay raaz naseeruddin shah movie earning day wise
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'फतेह' की कहानी
'फतेह' की कहानी एक स्पेशल ऑपरेशन अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सोनू सूद ने निभाया है, जो एक साइबर क्राइम सिंडिकेट से लड़ते हुए अपने बीते हुए कल का सामना करते हैं। जैकलीन फर्नांडीज ने एक हैकर का किरदार निभाया  है, जो सोनू के साथ इस सफर में उनका साथ देती हैं।
विज्ञापन
Fateh Box Office collection Day 6 sonu sood jacqueline vijay raaz naseeruddin shah movie earning day wise
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फतेह स्टार कास्ट
फिल्म में फतेह सिंह के रूप में सोनू सूद, विजय राज के साथ खुशी शर्मा के रूप में जैकलीन फर्नांडीज, रजा के रूप में नसीरुद्दीन शाह, दिब्येंदु भट्टाचार्य और प्रकाश बेलावाड़ी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज के बैनर तले सोनाली सूद और उमेश केआर बंसल द्वारा किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed