Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Satya re release screening Makarand Deshpande Aditya Srivastava Ram Gopal Varma Urmila Matondkar other joins
{"_id":"6787bde50a564df0580d539d","slug":"satya-re-release-screening-makarand-deshpande-aditya-srivastava-ram-gopal-varma-urmila-matondkar-other-joins-2025-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Satya: ‘पहली बार मैंने फिल्म देखी तो बोलती बंद हो गई’, सत्या की स्क्रीनिंग पर बोले मकरंद, ये सितारे हुए शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Satya: ‘पहली बार मैंने फिल्म देखी तो बोलती बंद हो गई’, सत्या की स्क्रीनिंग पर बोले मकरंद, ये सितारे हुए शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:39 PM IST
सार
Satya: फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की कल्ट गैंगस्टर फिल्म ‘सत्या’ के री-रिलीज से पहले स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग में फिल्म की पूरी स्टार ने शिरकत की और फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर खुशी जाहिर करते हुए, अपने अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
1 of 5
सत्या की स्क्रीनिंग में शामिल हुए ये सितारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Link Copied
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की कल्ट गैंगस्टर फिल्म ‘सत्या’ के री-रिलीज से पहले स्क्रीनिंग हुई। इस स्क्रीनिंग में फिल्म की पूरी स्टार ने शिरकत की। साल 1998 में पहली बार सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने अपनी कहानी और यादगार किरदारों के चलते लोगों का दिल जीत लिया। आइए जानते हैं इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग में किन सितारों ने शिरकत की और फिल्म को लेकर क्या कहा?
Trending Videos
2 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्क्रीनिंग में ये सितारे हुए शामिल
फिल्म की स्क्रीनिंग में मकरंद देशपांडे, आदित्य श्रीवास्तव, राम गोपाल वर्मा, उर्मिला मातोंडकर, अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज और मनोज बाजपेयी सहित अन्य ने शिरकत की। इस दौरान सभी ने फिल्म के दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने पर उत्साह और खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आदित्य श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘सत्या’ हमारे लिए जैकपॉट थी…
फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले सीआईडी फेम अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव ने फिल्म के री-रिलीज होने पर खुशी और उत्साह जताया। अभिनेता ने कहा, “ऐसी फिल्में कभी-कभी बनती है, ‘सत्या’ हमारे लिए जैकपॉट थी, आइडेंटिटी क्राइसिस खत्म हो गई थी, हम सभी स्ट्रगल कर रहे थे। ‘सत्या’ सभी के लिए एक अवसर थी।” अभिनेता ने अपने शो सीआईडी को लेकर कहा कि वह इसका दूसरा सीजन लेकर आए हैं। अभिनेता ने कहा, “हम कुछ नया परोसने की कोशिश कर रहे हैं। हम नए तरीके से प्रजेंट करने और दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश में लगे हैं।”
4 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राम गोपाल वर्मा ने जताई उत्सुकता
राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के 27 साल बाद रिलीज होने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत खुशी हो रही है। बहुत सारा टैलेंट एक बार फिर वापिस आ रहा है। मैं बहुत उत्साहित हूं। 'सत्या' में काम करने वालों से एक बार फिर मिलकर बहुत अच्छा लगा।” वहीं, रामू ने अपने आगामी कार्य को लेकर कहा, “मैं आपको डिटेल्स नहीं दे सकता, पर हां मैं काम कर रहा हूं।” वहीं, अनुराग कश्यप ने सभी से दोबारा मिलने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
5 of 5
मकरंद देशपांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘मकरंद देशपांडे’ ने जताई खुशी
‘सत्या’ के दोबारा रिलीज होने पर अभिनेता मकरंद देशपांडे ने खुशी और उत्सुकता जाहिर की। अभिनेता ने कहा, “कमाल लग रहा है हम लोग भी एक्साइटेड हैं, पहली बार जब मैंने फिल्म देखी थी तो बोलती बंद हो गई थी।” मकरंद ने कहा, “रामू ने सही कहा हमने ‘सत्या’ नहीं बनाई ‘सत्या’ ने हमें बनाया है।” गैंगस्टर फिल्म ‘सत्या’ 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।