बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में पंजाबी गायकों दिलजीत दोसांझ और करण औजला पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि वे अपने संगीत कार्यक्रमों में गाने के बजाय केवल नाचते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चे कभी भी दिलजीत या करण के शो पर पैसा खर्च नहीं करेंगे। आइए जानते हैं कि सिंगर ने और क्या कहा है।
Abhijeet Bhattacharya: 'मेरे बच्चे कभी भी उनके कॉन्सर्ट की टिकट नहीं खरीदेंगे', अभिजीत का दिलजीत-करण पर तंज
अभिजीत ने बताया कि वह बचपन से ही कॉन्सर्ट करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर जैसे दिग्गज कलाकार ऐसे शो करते थे, जहां दर्शक बैठकर हर गाने में डूब जाते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन से ही शो कर रहे हैं अभिजीत
जूम को दिए गए इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि वह बचपन से ही कॉन्सर्ट करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर जैसे दिग्गज कलाकार ऐसे शो करते थे, जहां दर्शक बैठकर हर गाने में डूब जाते थे।
Binodiini Ekti Natir Upakhyan: एनएसडी में दिखाई जाएगी 'बिनोदिनी', रुक्मिणी मैत्रा-राम कमल को मिला न्योता
दिलजीत और करण गाते नहीं है, बस डांस करते हैं
सिंगर ने कहा, "यहां तक कि मेरे शो में भी, लोग परफॉर्मेंस का आनंद लेने के लिए बैठे होते हैं और वे मेरे लिए ताली बजाते हैं। इसे एक संगीत कार्यक्रम कहा जाता है। जिनकी बात हो रही है यानी दिलजीत और करण वो गाते नहीं हैं, सिर्फ डांस करते हैं। पहले सुपरस्टार डांस करते हैं मेरे गानों पर, अब अमेरिकी सितारे भी करते हैं।"
Neil Gaiman: सैंडमैन' के लेखक नील पर दुष्कर्म का आरोप; सफाई में बोले- कोई मुझ पर यकीन नहीं करेगा, लेकिन...
कोल्हापुर में कॉन्सर्ट करने की दी राय
अभिजीत ने कहा कि शो के दौरान ऑडिटोरियम हाउसफुल हो जाता था। इसके अलावा, उन्होंने दिलजीत और करण पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कोल्हापुर में अपना कॉन्सर्ट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "कोई टिकट नहीं खरीदेगा। इनका नाम सुना नहीं होगा तो इसका मतलब ये है कि वो लोग पिछड़े हैं? मेरे घर पर टिकट पड़े रहते हैं इनके कॉन्सर्ट के। मेरे बच्चे इसे दूसरों के बीच बांटते हैं। मेरे बच्चे कभी पैसे डालकर टिकट नहीं लेंगे।"
आज कोई और ट्रेंड कर रहा है, कल कोई और करेगा
सिंगर ने यह भी कहा, "मेरा मानना है कि अगर आज कोई ट्रेंड कर रहा है तो कल कोई और करेगा। अभी एवोकाडो चल रहा है, कल मूली होगी। अगर आप मुझे एवोकाडो दोगे तो मैं नहीं खाऊंगा। मुझे इनके बीच रहना ही नहीं है।"