10 जनवरी को सिनेमाघरों में साउथ के सुपरस्टार राम चरण की ‘गेम चेंजर’ और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ रिलीज हुई। दोनों फिल्मों में क्लैश तो हुआ ही, साथ ही दोनों का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रहा। निर्माताओं को दोनों ही फिल्मों से काफी उम्मीद थी। सोनू सूद ने तो अपनी फिल्म से निर्देशन में डेब्यू भी किया है। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का हाल बेहाल चल रहा है। आइए जानते हैं इन्होंने अब तक कितना कलेक्शन किया है।
Fateh-Game Changer Collection Day 10: वीकएंड का भी लाभ नहीं उठा पाई ‘गेम चेंजर’ और ‘फतेह’, जानें कितनी की कमाई
Fateh-Game Changer Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर सोनू सूद की ‘फतेह’ और राम चरण की ‘गेम चेंजर’ का काफी बुरा हाल है। फिल्म के कलेक्शन में लगातार कमी आ रही है। वीकेंड पर भी इन दोनों फिल्मों को कुछ खास लाभ नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गेम चेंजर’ कलेक्शन
राम चरण की ‘गेम चेंजर’ ने रिलीज के दसवें दिन बॉक्स ऑफिस से अब तक 2.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 51 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खाता खोलने वाली फिल्म की कमाई में बहुत तेजी के साथ गिरावट आई है। फिल्म को वीकेंड का भी कुछ खास लाभ नहीं मिल पाया है।
‘गेम चेंजर’ का कुल कलेक्शन
‘गेम चेंजर’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 124.88 करोड़ का कलेक्शन किया है। आइए देखते हैं फिल्म ने किस दिन कितना कलेक्शन किया।
दिन
कलेक्शन
पहला दिन
51 करोड़ रुपये
दूसरा दिन
21.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन
15.9 करोड़ रुपये
चौथा दिन
7.65 करोड़ रुपये
पांचवा दिन
10 करोड़ रुपये
छठा दिन
7 करोड़ रुपये
सातवां दिन
4.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन
2.75 करोड़ रुपये
नौवां दिन
2.4 करोड़ रुपये
दसवां दिन
2.08 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन
124.88 करोड़ रुपये
‘फतेह’ कलेक्शन
सोनू सूद ने ‘फतेह’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पास होती नहीं दिख रही है। ओपनिंग डे पर इसने 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने 10वें दिन अब तक 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
‘फतेह’ का कुल कलेक्शन
सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस से कुल 12.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आइए देखते हैं फिल्म ने किस दिन कितना कलेक्शन किया।
दिन
कलेक्शन
पहला दिन
2.4 करोड़ रुपये
दूसरा दिन
2.1 करोड़ रुपये
तीसरा दिन
2.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन
95 लाख रुपये
पांचवां दिन
1.5 करोड़ रुपये
छठा दिन
1.15 करोड़ रुपये
सातावां दिन
75 लाख रुपये
आठवां दिन
27 लाख रुपये
नौवां दिन
33 लाख रुपये
दसवां दिन
41 लाख रुपये
कुल कलेक्शन
12.11 करोड़ रुपये