सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: बैसाखी छोड़ एक्शन अवतार में लौटे ऋतिक रोशन, इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म 'वार 2' की शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 15 Feb 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Fighter actor Hrithik Roshan to start shooting for Jr NTR Ayan Mukerji film from next week 23 February reports
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों 'फाइटर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे फैंस को अपने दमदार एक्शन से प्रभावित कर चुके हैं। वहीं अब ऋतिक एक बार फिर एक्शन अवतार से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। ऋतिक रोशन अब जूनियर एनटीआर के साथ 'वॉर 2' के जरिए दर्शकों के बीच धूम मचाने की तैयारी कर रहे हैं। यह नई जोड़ी सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' की अगली कड़ी में मुख्य भूमिका निभाएगी। वहीं अब फिल्म की शूटिंग को लेकर भी खास जानकारी सामने आ चुकी है।

Fighter actor Hrithik Roshan to start shooting for Jr NTR Ayan Mukerji film from next week 23 February reports
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म निर्माता इस बार 'वॉर' के सीक्वल में कबीर के रूप में ऋतिक रोशन को नए अंदाज में लाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं अब खबर आई है कि अगले हफ्ते से ऋतिक 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक रोशन 23 फरवरी तक 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे सबसे पहले अपना परिचय देने वाला सीन शूट करेंगे, जो एक्शन से भरपूर होगा, अयान मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा और फिल्म की पूरी एक्शन टीम द्वारा डिजाइन किया गया है। फिर ऋतिक दो सप्ताह तक अपने शुरुआती एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे। वहीं निर्माता भी फिल्म के पहले एक्शन सीन से ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने की योजना बना रहे हैं।

Fighter actor Hrithik Roshan to start shooting for Jr NTR Ayan Mukerji film from next week 23 February reports
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने 'वॉर 2' की स्क्रिप्ट पर सावधानीपूर्वक काम किया है, ताकि इसे वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में बनी अब तक की सभी फिल्मों से अलग किया जा सके। 'वॉर 2' एक ऐसी एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी। वहीं ऋतिक भी कबीर के रूप में और दमदार एक्शन सीक्वेंस करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter actor Hrithik Roshan to start shooting for Jr NTR Ayan Mukerji film from next week 23 February reports
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन 'वॉर 2' के लिए दो हफ्ते से कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन उनकी पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई है। ऋतिक की कमर की मांसपेशी में खिंचाव आ गया है। डॉक्टरों ने उन्हें बैसाखी के सहारे चलने की सलाह दी है। उन्होंने खुद यह बात बताई थी। दरअसल, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे कमर पर बेल्ट लगाए नजर आए और बैसाखी के सहारे खड़े थे। हालांकि, ऋतिक की यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, वे अगले सप्ताह तक सेट पर वापस आ जाएंगे।

विज्ञापन
Fighter actor Hrithik Roshan to start shooting for Jr NTR Ayan Mukerji film from next week 23 February reports
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'वॉर 2' में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो सुपरस्टार का एक साथ एक्शन फिल्म में होना दर्शकों के लिए खास तोहफा होगा। फिल्म में ऋतिक रोशन नायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, जूनियर एनटीआर फिल्म में खलनायक के किरदार में दिखेंगे। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ जॉन अब्राहम और कियारा आडवाणी भी फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Bollywood: गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं ये कलाकार, इलाज के बाद फैंस के बीच बढ़ाई जागरूकता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed