फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Film Franchise: इन फिल्म फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पर शुरू हो गया है काम, दर्शकों को मिलेगा चार गुना मजा

Mon, 23 Sep 2024 04:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 23 Sep 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
Film Franchise like Baaghi Kanchana Dabangg Krrish will release their fourth part work is in progress
फिल्म फ्रेंचाइजी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में हर साल हजार से भी ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं। हर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्में और कलाकारों का भविष्य निर्धारित होता है। इस दौरान कई ऐसी फिल्में भी देखने को मिलती हैं, जिन्हें दर्शकों से भरपूर प्यार मिलता है। ऐसे में दर्शकों को इन फिल्मों में दिखाई गई दुनिया और उसके किरदारों से काफी लगाव हो जाता है। फिल्म निर्माता भी फिल्म की इस सफलता को भुनाने में लग जाते हैं, जिससे इस तरह की फिल्में फ्रेंचाइजी की शक्ल ले लेती हैं। आज इस लेख में हम बात करने वाले हैं, उन फिल्मों की जो एक फिल्म फ्रेंचाइजी में बदल चुकी हैं और अब इनके चौथे भाग पर भी काम शुरू हो चुका है। 

Film Franchise like Baaghi Kanchana Dabangg Krrish will release their fourth part work is in progress
'बागी' 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @tigerjackieshroff

'बागी' 
टाइगर श्रॉफ के एक्शन वाली फिल्म फ्रेंचाइजी बागी के भी तीन भाग अब तक रिलीज हो चुके हैं। इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त साल 2016 में रिलीज हुई थी। 'बागी' नाम से रिलीज हुई इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद इसका दूसरा भाग साल 2018 में रिलीज हुआ, जिसे अहमद खान ने निर्देशित किया था। इसके अलावा फिल्म का तीसरा भाग 'बागी 2' साल 2020 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म को भी अहमद खान ने ही निर्देशित किया था। हाल में ही इस फिल्म के चौथे भाग का भी एलान किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने पुष्टि की है कि फिल्म पर काम शुरू किया जा चुका है। 

Film Franchise like Baaghi Kanchana Dabangg Krrish will release their fourth part work is in progress
दबंग 3 में सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

'दबंग'
ये फिल्म फ्रेंचाइजी अरबाज खान द्वारा निर्मित एक्शन कॉमेडी फिल्मो की सीरीज है। इस सीरीज में सलमान खान एक पुलिस अधिकारी चुलबुल पांडे की भूमिका में नजर आते हैं। इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और विनोद खन्ना भी नजर आए थे। इसके बाद फिल्म का दूसरा भाग साल 2012 में रिलीज हुआ था, जिसमें मूल फिल्म के कलाकारों के अलावा प्रकाश राज, दीपक डोबरियाल आदि कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म की सफलता के बाद इसका तीसरा भाग भी साल 2019 में रिलीज हुआ, जिसमें कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप, साई मांजरेकर आदि कलाकार भी नजर आए थे। अब इस फिल्म के चौथे भाग 'दबंग 4' पर भी काम शुरू हो गया है। हाल में ही अरबाज खान ने इसकी पुष्टि की है, जो इस फ्रेंचाइजी के निर्माता भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Franchise like Baaghi Kanchana Dabangg Krrish will release their fourth part work is in progress
कंचना के एक सीन में राघव लॉरेंस - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'कंचना' 
'कंचना' फ्रेंचाइजी एक लोकप्रिय हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिलता है। साउथ के मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और लेखक राघव लॉरेंस इस सीरीज का अहम हिस्सा रहे हैं। इस फ्रेचाइजी की रिलीज हुईं तीन फिल्में अब तक काफी सफल रही हैं। 'कंचना' को मुनि के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद इसका दूसरा भाग  'मुनि 2' साल 2011 में रिलीज हुआ था। फिल्म की तीसरी किस्त 'कंचना 3' साल 2019 में रिलीज हुई थी। अब इसके चौथे भाग पर भी काम शुरू हो चुका है। फिल्म की टीम की तरफ से कुछ समय पहले अपडेट्स जारी किए गए थे, जिससे फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। 
Oscar 2025: 'ऑस्कर' में 'लापता लेडीज' के शामिल होने पर रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- बहुत खुश हूं मैं..

विज्ञापन
Film Franchise like Baaghi Kanchana Dabangg Krrish will release their fourth part work is in progress
कृष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कृष' 
ये फ्रेंचाइजी एक सुपरहीरो पर आधारित फिल्मों की फ्रेंचाइजी है। हालांकि, इसका पहला भाग 'कोई मिल गया' के नाम से साल 2003 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके बाद में फिल्म के निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन ने इसे सुपरहीरो फिल्म की शक्ल दे दी। इसके बाद साल 2006 में 'कृष' नाम से इसका दूसरा भाग रिलीज किया गया। इस फिल्म में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। फिल्म की सफलता के बाद साल 2013 में 'कृष 3' को रिलीज किया गया। इस फिल्म में ऋतिक और प्रियंका के अलावा विवेक ओबेरॉय भी नजर आए थे। अब इस फिल्म के चौथे भाग कृष 4 पर भी काम शुरू किया जा चुका है। फिल्म के निर्माता राकेश रोशन ने इसे और भी ज्यादा भव्य बनाने की बात की है। 
Urvashi Rautela: 'वह जो कहती हैं सच है, इंडस्ट्री में ऐसा होता है', उर्वशी ने की कंगना के बेबाक अंदाज की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed