फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: कोल्ड प्ले को लेकर करण जौहर ने साझा किया खास पोस्ट, कहा- आप सब कुछ नहीं पा सकते..

Mon, 23 Sep 2024 11:12 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 23 Sep 2024 11:12 AM IST
सार

लोकप्रिय बैंड कोल्ड प्ले के आगामी भारत दौरे को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच इसके टिकट बिक्री को लेकर दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एक खास पोस्ट साझा किया है। 
 

विज्ञापन
Filmmaker Karan Johar recently shared a cryptic note regarding social media Coldplay ticket fever in India
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

इस वक्त पूरे देश में कोल्ड प्ले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। यह एक ब्रिटिश ॲलटर्नेटिव रॉक बैंड है,  जिसे गायक क्रिस मार्टिन और गिटार वादक जॉनी बकलैंड ने साल 1996 में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में गठित किया गया था। इस वक्त ये बैंड लगातार सुर्खियां बटोर रहा है,क्योंकि साल 2025 दौरे के लिए उनके टिकट की बिक्री शुरू हुई, जो पलक झपकते ही बिक गईं। सोशल मीडिया पर टिकट पाने और न पाने वालों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है। इनमें अब हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा आप वह सब कुछ नहीं पा सकते, जो आप चाहते हैं। 


 

Filmmaker Karan Johar recently shared a cryptic note regarding social media Coldplay ticket fever in India
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण जौहर ने साझा किया मजेदार पोस्ट 
करण जौहर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई शानदार और यादगार फिल्में दी हैं। आज, सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने कोल्डप्ले की टिकट के प्रति क्रेज का जिक्र किया है। उन्होंने अपने पोस्ट के माध्यम से यह जताने की कोशिश की तमाम सुविधाओं और तमाम विशेष अधिकारों के बावजूद भी कुछ चीजें हैं, जो उनकी पहुंच से भी बाहर हैं। उन्होंने लिखा, प्रिय प्रिविलेज, मुझे यह पसंद आता है कि कोल्डप्ले और मिनी केली हमेशा आपको जमीन से जोड़े रखते हैं। आप हमेशा वह सब कुछ नहीं पा सकते जो आप चाहते हैं।”

Filmmaker Karan Johar recently shared a cryptic note regarding social media Coldplay ticket fever in India
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar

साल 2025 में भारत का दौरा करेगा कोल्ड प्ले बैंड
बताते चलें कि कोल्ड प्ले साल 2025 में अपने म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स टूर के दौरान भारत में भी प्रदर्शन करेगा। ये लोकप्रिय बैंड 18, 19 और 21 जनवरी को डीवीआई  पाटिल स्टेडियम में प्रदर्शन करेगा। इसे लेकर देश भर में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छाप रही तुम्बाड़, 10वें दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmmaker Karan Johar recently shared a cryptic note regarding social media Coldplay ticket fever in India
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

'जिगरा' की रिलीज को लेकर हैं व्यस्त 
वहीं, करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म से वह बतौर निर्माता जुड़े हैं। फिल्म इस साल 11 अक्तूबर को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 
बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छाप रही तुम्बाड़, 10वें दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

विज्ञापन
Filmmaker Karan Johar recently shared a cryptic note regarding social media Coldplay ticket fever in India
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण जौहर के ओटीटी डेब्यू का किया जा रहा दावा
हाल में ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर अब अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। वह नेटफ्लिक्स के लिए एक बड़े बजट की वेब सीरीज बना रहे हैं। इसके लेकर कहा जा रहा है कि कास्टिंग की प्रकिया शुरू की जा चुकी है और कई मशहूर कलाकारों को एक साथ लाने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे साल 2025 में फिल्माया जाएगा और साल 2026 में रिलीज किया जाएगा। 


Twinkle Khanna: 'काश हेमा मालिनी मेरी मां होतीं', ट्विंकल खन्ना ने क्यों जताई ऐसी इच्छा? जानें पीछे की खास वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed