सब्सक्राइब करें

Shivaji Jayanti: शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 19 Feb 2026 01:31 PM IST
सार

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: आज शिवाजी महाराज की जयंती है। भारतीय सिनेमा में उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्में और शो बने हैं। कई कलाकारों ने उनका किरदार भी निभाया है। आइए डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन
Films based on Chhatrapati Shivaji Maharaj these actors did his role
शिवाजी महाराज के किरदार में कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के महान योद्धाओं में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। वह शिवाजी राजे भोसले या महाराज के नाम से जाने जाते थे। 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में जन्मे शिवाजी महाराज के पिता का नाम शाहजी राजे भोसले था। उनके दादाजी कोंडदेव ने उन्हें युद्ध और प्रशासन की ट्रेनिंग दी। आज शिवाजी महाराज की जयंती पर आइए जानते हैं कि उन पर कौन-कौन सी फिल्में बनीं और उनके किरदार को किन-किन अभिनेताओं ने निभाया है।


शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्में
Trending Videos
Films based on Chhatrapati Shivaji Maharaj these actors did his role
शेर शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
शेर शिवराज (2022)
छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी यह फिल्म अफजल खान और उनके बीच के संघर्ष को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि आदिलशाही सल्तनत ने शिवाजी महाराज के प्रभाव को रोकने के लिए अफजल खान को भेजा। प्रतापगढ़ की तलहटी में अफजल खान, शिवाजी महाराज को मारने की कोशिश करता है। हालांकि महाराज 'वाघ नख' (बाघ के पंजे) से उसका वध कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Films based on Chhatrapati Shivaji Maharaj these actors did his role
पावनखिंड - फोटो : सोशल मीडिया
पावनखिंड (2022)
फिल्म 'पावनखिंड' में मराठा साम्राज्य की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 13 जुलाई 1660 को हुई 'पावनखिंड की लड़ाई' पर आधारित है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के बलिदान को दर्शाती है। इसके निर्देशक दिगपाल लांजेकर हैं।
Films based on Chhatrapati Shivaji Maharaj these actors did his role
फरजंद - फोटो : सोशल मीडिया
फरजंद (2019)
यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के एक बहादुर योद्धा कोंडाजी फरजंद पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि साल 1673 में सिर्फ 60 मराठा सैनिकों ने बेशक खान के 2500 सैनिकों को हराया था।  यह फिल्म साहस, रणनीति और बलिदान की कहानी दिखाती है। इसका निर्देशन दिगपाल लांजेकर ने किया था।
विज्ञापन
Films based on Chhatrapati Shivaji Maharaj these actors did his role
फत्तेशिकस्त - फोटो : सोशल मीडिया
फत्तेशिकस्त (2019)
यह मराठी ऐतिहासिक ड्रामा है। इसमें दिखाया गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने पुणे के लाल महल में मुगल सूबेदार शाइस्ता खान के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक' की थी। यह फिल्म शिवाजी महाराज की गुरिल्ला युद्धनीति और उनकी रणनीति दिखाती है। इसमें चिन्मय मंडलेकर ने शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है।

इन कलाकारों ने निभाया शिवाजी का किरदार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed