अगस्त के महीने में कई फिल्मों के सीक्वल रिलीज हो रहे हैं। इनमें ‘धड़क 2’, ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘अंदाज 2’ और ‘वॉर 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को रिलीज होनी है। बाकी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसी उम्मीद थी। ये सारी फिल्में अपनी पहली फिल्मों के मुकाबले भी बॉक्स ऑफिस पर असफल ही रही हैं। अब सारी उम्मीदें ‘वॉर 2’ पर टिकी हैं। जानते हैं कुछ ऐसी सीक्वल फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर हो गईं फ्लॉप।
Sequel Movies: ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ ही नहीं ये सीक्वल फिल्में भी रहीं फ्लॉप, अब ‘वॉर 2’ पर टिकी निगाहें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Sun, 10 Aug 2025 05:39 PM IST
सार
Flop Sequel Movies: इन दिनों ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इससे पहले ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी रिलीज हुईं, लेकिन ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। जानिए इससे पहले और कौनसी सीक्वल फिल्में हुईं बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम।
विज्ञापन
