{"_id":"68986ccf6bb2dc7bb00a3842","slug":"know-film-in-which-lion-plays-an-important-role-on-world-lion-day-2025-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Lion Day: 'द लायन किंग' से लेकर 'महावतार नरसिम्हा' तक, इन फिल्मों में शेर है कहानी का अहम हिस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
World Lion Day: 'द लायन किंग' से लेकर 'महावतार नरसिम्हा' तक, इन फिल्मों में शेर है कहानी का अहम हिस्सा
शेर को हमेशा से जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्मों में भी शेर को अहम किरदार के तौर पर प्रयोग किया गया है। आज 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस (वर्ल्ड लॉयन डे) के रूप में मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर हम जानेंगे उन फिल्मों के बारे में, जिनमें शेर की कहानी को दर्शाया गया है।
2 of 5
लाइफ ऑफ पाई
- फोटो : एक्स
लाइफ ऑफ पाई
साल 2012 में एंग ली के निर्देशन में 'लाइफ ऑफ पाई' फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे पाई नाम का एक 16 साल का लड़का बीच समुद्र में एक छोटी सी नाव पर अपने जीवन के लिए संघर्ष करता है। इसी दौरान फिल्म में लड़के की मुलाकात एक खतरनाक शेर से होती है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एक शिकारी भी इंसान का साथी बन सकता है।
3 of 5
मुफासा द लायन किंग भी कर रही है जमकर कमाई
- फोटो : सोशल मीडिया
द लायन किंग
साल 2019 में एनिमेटेड हॉलीवुड फिल्म 'द लायन किंग' रिलीज हुई। इस फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि कैसे एक शेर का बच्चा बड़ा होकर अपने पिता की विरासत को आगे चलकर संभालता है। फिल्म में सिंबा अपने पिता मुफासा की राज गद्दी को संभालने कई साल के बाद अपने घर वापस आता है। जहां पहले से 'स्कार' नाम का एक शेर कब्जा करके बैठा है और आतंक मचा रखा है। इस फिल्म में ये भी दिखाया जाता है कि मुफासा नाम के शेर की हत्या कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा: द लायन किंग
साल 2024 में 'द लायन किंग' फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। इस फिल्म में मुफासा की कहानी को दिखाया जाता है। 'द लायन किंग' फैंस के लिए मुफासा एक आदर्श पिता, निडर राजा और नैतिक मार्गदर्शक है। फिल्म में मुफासा के संघर्षों को दिखाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
महावतार नरसिम्हा
- फोटो : एक्स
महावतार नरसिम्हा
इस समय सिनेमाघरों में अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' दिखाई जा रही है। यह फिल्म भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा पर आधारित है, जो आधा शेर और आधा नर हैं। फिल्म में हिरण्यकश्यप राक्षस का वध करने के लिए भगवान नरसिम्हा का अवतार होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।