{"_id":"689837641231056b250ca453","slug":"fatima-sana-shaikh-says-on-age-gap-if-emotion-is-same-then-no-matter-boy-is-10-years-old-2025-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fatima Sana Shaikh: रिश्ते में उम्र के अंतर पर बोलीं फातिमा सना शेख, कहा- 'लड़का 10 साल बड़ा हो तो भी...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Fatima Sana Shaikh: रिश्ते में उम्र के अंतर पर बोलीं फातिमा सना शेख, कहा- 'लड़का 10 साल बड़ा हो तो भी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:38 AM IST
सार
Fatima Sana Shaikh On Relation: फातिमा सना शेख ने हाल ही में बड़ी के उम्र के व्यक्ति के साथ रिश्ते को लेकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
फातिमा सना शेख अपनी दो फिल्मों 'आप जैसा कोई' और 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर चर्चा में रही हैं। फिल्म 'आप जैसा कोई' में उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो अपने से बड़े उम्र के व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि किसी भी रिश्ते में उम्र कोई दिक्कत नहीं है।
Trending Videos
2 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
संवेदनाएं एक जैसी होनी चाहिए
उम्र के मामले पर बोलते हुए फातिमा सना शेख ने TOI से बातचीत में कहा 'अगर रिश्ते में दोनों की भावनाएं मेल खाती हैं तो इससे फर्क नहीं पड़ता है कि कोई लड़का मुझसे 10 साल बड़ा है। भावनाओं का स्तर एक जैसा होना चाहिए। उम्र में फर्क वाली चीज तो सदियों से होती आ रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आप जैसा कोई
- फोटो : यूट्यूब
फातिमा ने अपने आपको बताया खुशकिस्मत
फातिमा सना शेख ने 'रहना है तेरे दिल में' के अभिनेता आर माधवन के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। मैं लोगों से बताती हूं कि मुझे एक ऐसा किरदार मिला जिसमें मैं उनके साथ रोमांस कर रही हूं। हालांकि फिल्म में बहुत सही तरीके से रोमांस कर रही थी क्योंकि यह अच्छी तरह लिखा गया था। हमारी केमिस्ट्री एकदम प्राकृतिक थी।'
निर्देशक जैसे हैं आर माधवन
फातिमा सना शेख ने आर माधवन के बारे में आगे कहा 'वह एक काबिल अभिनेता हैं। वह अपने आप में एक निर्देशक भी हैं। जब भी मैंने फिल्म में कुछ न करने का कारण दिया, तो उन्होंने मेरा उत्साह बढ़ाया।' फिल्म में दोनों के अभिनय की सराहना की गई है।
आप जैसा कोई के बारे में
फिल्म 'आप जैसा कोई' 11 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसमें फातिमा सना शेख और आर माधवन ने मुख्य किरदार निभाया है। विवेक सोनी ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म में एक अध्यापक के बारे में दिखाया गया है जो बड़ी उम्र के होते हैं और उनकी शादी नहीं होती। इसी तरह से एक लड़की की भी शादी नहीं होती है। दोनों किसी तरह मिलते हैं और दोनों में प्यार हो जाता है। फिल्म दोनों के रिश्ते के आस-पास घूमती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।