भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। वह दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। क्या आपको पता है कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित फिल्म पहले रिलीज हो चुकी है। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 11 जनवरी 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को विजय रत्नाकर गुट्टे ने इसका निर्देशन किया था। बता दें कि यह फिल्म संजय बारू की किताब के आधार पर बनाई गई थी। संजय बारू ने यह किताब अपनी पीएमओ जॉब छोड़ने के छह साल लिखी थी। खबरों की मानें तो निर्देशक के पिता संजय बारू मनमोहन सिंह के साथ काम कर चुके थे।
2 of 5
द एक्सीडेंटल प्राइम
- फोटो : एक्स
इस अभिनेता ने निभाई मुख्य भूमिका
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के कार्यकाल को दिखाया गया है। फिल्म में अनुपम खेर ने दिवंगत भूत पूर्व प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई थी। फिल्म का लेखन मयंक तिवारी ने किया है फिल्म का निर्माण बोहरा ब्रदर्स ने रुद्र प्रोडक्शन के तहत जयंतीलाल गड्डा के सहयोग से पेन इंडिया लिमिटेड के बैनर तले किया गया है। यूपीए गठबंधन के तहत 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधान मंत्री थे।
3 of 5
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
- फोटो : एक्स
यहां से शुरू होती है कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह इसकी शुरुआत साल 2004 में हुई थी, जब सोनिया गांधी ने खुद प्रधानमंत्री न बनकर यह पद मनमोहन सिंह को सौंप दिया था। फिल्म संजय बारू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया था। फिल्म में यह साफ तौर पर दिखाया गया था कि कि पीएमओ (PMO) में संजय बारू का काफी प्रभाव था।
4 of 5
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
- फोटो : एक्स
संजय बारू ने निभाया था दमदार किरदार
फिल्म में बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब बाहरी चीजों का प्रभाव पीएम के फैसलों पर दिखने लगता है। इसे देखते हुए संजय बारू खुद भी चाहते थे कि मनमोहन सिंह खुद फैसला लें। हालांकि, कहानी तब और दिलचस्प होती है, जब न्यूक्लियर डील के मामले पर मनमोहन सिंह इस्तीफा तक देने को तैयार हो जाते हैं लेकिन सोनिया गांधी उन्हें रोक लेती हैं। फिल्म में इसके आगे की कहानी भी बड़े जीवंत तरीके से दिखाई गई है।
5 of 5
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
- फोटो : एक्स
ऐसा था बॉक्स ऑफिस हाल
फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो फिल्म का कुल बजट करीब 21 करोड़ था। फिल्म को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 27 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वही, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने कुल 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मालूम हो कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने साल 1991 में पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी थीं।
संबंधित वीडियो