फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office Report: 'योद्धा' का दिखा दम और 80 करोड़ के पार 'शैतान', ऐसा रहा 'बस्तर'-'आर्टिकल 370' का हाल

Sat, 16 Mar 2024 10:04 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 16 Mar 2024 10:04 AM IST
विज्ञापन
Friday box office collection sidharth Malhotra yodha Ajay devgn shaitaan bastar article 370 the naxal story
'योद्धा' और 'शैतान' - फोटो : सोशल मीडिया

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी सिनेमाघर नई फिल्मों से गुलजार हुआ। एक ओर जहां पहले से ही कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कायम था, वहीं दूसरी ओर दर्शकों को थिएटर में दो और नई फिल्मों का जलवा दिखा। इस शुक्रवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' और अदा शर्मा की 'बस्तर द नक्सल स्टोरी', दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली। वहीं, बीते हफ्ते रिलीज हुई अजय देवगन की 'शैतान' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब भी बरकरार है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।

Friday box office collection sidharth Malhotra yodha Ajay devgn shaitaan bastar article 370 the naxal story
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

योद्धा
सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित फिल्म 'योद्धा' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी नजर आए। फिल्म में सिद्धार्थ सैनिक की भूमिका में है, जो हाईजैक विमान को बचाने के मिशन पर हैं। फिल्म को पहले दिन दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। उम्मीद है कि फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलेगा और यह आने वाले दिनों में और अच्छी कमाई करेगी।

Friday box office collection sidharth Malhotra yodha Ajay devgn shaitaan bastar article 370 the naxal story
बस्तर द नक्सल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बस्तर द नक्सल स्टोरी
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन के जरिए निर्देशित अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में अभिनेत्री अदा के साथ इंदिरा तिवारी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म बीते दिन 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये पर अपना खाता खोला। फिल्म को लेकर उम्मीद है कि यह भी 'द केरल स्टोरी' की तरह धीमी रफ्तार आगे बढ़ती हुई कमाई करेगी। फिलहाल यह वीकएंड पर साफ होगा कि फिल्म कितना अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
Pulkit Kriti Wedding Live: शादी के कार्यक्रम हुए शुरू, नाचते-गाते बरात लेकर वेन्यू तक पहुंचे पुलकित

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday box office collection sidharth Malhotra yodha Ajay devgn shaitaan bastar article 370 the naxal story
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया

शैतान
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’की रिलीज को एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आठ दिन पूरे कर लिए। काले जादू के इर्द गिर्द घूमती इस फिल्म का बजट करीब 65 करोड़ रुपये है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ‘शैतान’का अब तक का कुल कलेक्शन 84.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
Abhishek Bachchan: निर्देशक शूजीत सरकार की अगली फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक, अगले साल सिनेमाघरों में होगी रिलीज

विज्ञापन
Friday box office collection sidharth Malhotra yodha Ajay devgn shaitaan bastar article 370 the naxal story
आर्टिकल 370 - फोटो : सोशल मीडिया

आर्टिकल 370
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। 23 फरवरी 2024 को रिलीज हुई फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, आज फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने 22वें दिन 65 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 69.70 करोड़ रुपये हो चुका है।
Amitabh Bachchan: आईएसपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में दिखे अमिताभ बच्चन? बिग बी को देख यूजर्स हैरान, पूछा तबीयत का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed