फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: बिग बी के एंजियोप्लास्टी की खबर निकली फर्जी, बीमार होने की अफवाह पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी

Sat, 16 Mar 2024 10:02 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 10:02 AM IST
सार



 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan angioplasty news was fake Big broke his silence on the news of his illness
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को एक खबर तेजी से वायरल हुई, जिसमें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैंस को चिंता में डाल दिया। खबर आई की अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब है और उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान यह भी कहा गया कि कोकिलाबेन अस्पताल में बिग बी की एंजियोप्लास्टी की गई है। इसके बाद से यह खबर ट्रेंड होने लगे। फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लगे। हालांकि, बिग बी के अस्पताल में भर्ती होने या फिर एंजियोप्लास्टी होने की खबर फर्जी निकली। जिसकी पुष्टि खुद अमिताभ बच्चन ने की।



 

Amitabh Bachchan angioplasty news was fake Big broke his silence on the news of his illness
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर - फोटो : इंस्टाग्राम

इन खबरों के सामने आने के बाद बॉलीवुड के शहंशाह को बेटे अभिषेक बच्चन के साथ आईएसपीएल मैच के दौरान देखा गया, जहां बिग बी ने अपने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को फर्जी बताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अमिताभ बेटे अभिषेक और सचिन तेंदुलकर के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

Amitabh Bachchan angioplasty news was fake Big broke his silence on the news of his illness
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

16 मार्च की शाम को अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ ठाणे के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में मौजूद थे। इस दौरान वे 'माझी मुंबई' और 'टाइगर्स ऑफ कोलकाता' के बीच इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में भाग लेते हुए नजर आए थे। यह तस्वीर में उनके अस्पताल के दौरे के कुछ देर बाद सामने आई थी। स्टेडियम से निकलते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan angioplasty news was fake Big broke his silence on the news of his illness
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

स्टेडियम से बाहर निकलने के दौरान एक शख्स ने अमिताभ से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा, जिसके बाद उन्होंने पहले अपने हाथों से ठीक होने का इशारा किया। फिर उन्होंने कहा कि वे फेक न्यूज थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ नियमित जांच के लिए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल गए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



Abhishek Bachchan: निर्देशक शूजीत सरकार की अगली फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक, अगले साल सिनेमाघरों में होगी रिलीज

विज्ञापन
Amitabh Bachchan angioplasty news was fake Big broke his silence on the news of his illness
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अगर बिग बी की आगामी फिल्मों की बात करे तो वे कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें 'कल्कि 2898 एडी' भी शामिल है, जिसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा भी बिग बी कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
Isha Ambani Holi Bash: ईशा-बुल्गारी की होली पार्टी में सितारों का जलवा, माधुरी-प्रियंका के लुक ने लूटी महफिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed