फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Isha Ambani Holi Bash: ईशा-बुल्गारी की होली पार्टी में सितारों का जलवा, माधुरी-प्रियंका के लुक ने लूटी महफिल

Sat, 16 Mar 2024 12:47 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 16 Mar 2024 12:47 AM IST
सार

ईशा इस दौरान रंग-बिरंगा लहंगा पहने नजर आईं। उनका लुक उनका होली पार्टी से मैच कर रहा था। एंटीलिया में हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Madhuri Dixit Ayushmann Khurrana and Other Celebs Attend Bvlgari and Isha Ambani Holi Bash
ईशा अंबानी-बुल्गारी होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और बुल्गारी ने अंबानी हाउस एंटीलिया में शुक्रवार, 15 मार्च की शाम रोमन होली पार्टी का आयोजन किया। ईशा इस दौरान रंग-बिरंगा लहंगा पहने नजर आईं। उनका लुक उनका होली पार्टी से मैच कर रहा था। एंटीलिया में हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक लुक में जलवा बिखरेते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें खूब छाई हुई हैं। पार्टी में पैपराजी के सामने स्टार्स खूब पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं पार्टी की तस्वीरों पर...

Priyanka Chopra Madhuri Dixit Ayushmann Khurrana and Other Celebs Attend Bvlgari and Isha Ambani Holi Bash
ईशा अंबानी-बुल्गारी होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा ने बुल्गारी के साथ मिलकर होली पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के लुक ने सारी लाइमलाइट लूट ली। हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका बुल्गारी की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर भी हैं। बुल्गारी के इवेंट में शामिल होने के लिए प्रियंका मुंबई आई हुई हैं।

Priyanka Chopra Madhuri Dixit Ayushmann Khurrana and Other Celebs Attend Bvlgari and Isha Ambani Holi Bash
ईशा अंबानी-बुल्गारी होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा इस होली बैश में 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम माधव नेन के साथ नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री रानी कलर के कोर्ट और पैंट में बेहद स्टाइलिश दिखीं। वहीं, उनके पति नेने ब्लैक कोर्ट पैंट में नजर आए। 

Amitabh Bachchan: आईएसपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में दिखे अमिताभ बच्चन? बिग बी को देख यूजर्स हैरान, पूछा तबीयत का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Madhuri Dixit Ayushmann Khurrana and Other Celebs Attend Bvlgari and Isha Ambani Holi Bash
ईशा अंबानी-बुल्गारी होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अथिया शेट्टी भी ईशा अंबानी और बुल्गारी के होली बैश में शामिल हुईं। इस दौरान वह डार्क गोल्डन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। इसके साथ ही अभिनेता आयुष्मान खुराना भी इस पार्टी में शामिल हुए। वह सफेद रंग के आउटफिट में दिखाई दिए। अभिनेता के कोट पर रंग-बिरंगी डिजाइन उन्हें कंपलीट होली लुक दे रही है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Madhuri Dixit Ayushmann Khurrana and Other Celebs Attend Bvlgari and Isha Ambani Holi Bash
ईशा अंबानी-बुल्गारी होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

होली पार्टी में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हरे रंग की ड्रेस में चार चांद लगाती हुई दिखाई दीं। हरे रंग का क्रॉप टॉप और मैचिंग धोती पहनी हुई थी। उन्होंने सफेद प्रिंटेड श्रग के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, अदिति राव हैदरी पारंपरिक विबास में पार्टी की शोभा बढ़ाती दिखीं। नारंगी रंग की साड़ी में अदिति बेहद खूबसूरत लगीं।  

Abhishek Bachchan: निर्देशक शूजीत सरकार की अगली फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक, अगले साल सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed