फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randeep Hooda: क्या वाकई राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं रणदीप हुड्डा? अभिनेता ने दिया यह जवाब

Fri, 15 Mar 2024 05:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Mar 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda on joining politics says its Not right time to jump in to politics and leave my movie career
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। वे जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में वह राजनीति में कदम रखने पर बात करते नजर आए। अभिनेता ने राजनीति में आने से इनकार तो नहीं किया है। लेकिन, यह जरूर कहा है कि अपना फिल्मी करियर छोड़ने और राजनीति से जुड़ने का फिलहाल यह सही समय नहीं है। रणदीप ने कहा कि फिलहाल वह अपने एक्टिंग करियर पर फोकस रखना चाहते हैं। 

Randeep Hooda on joining politics says its Not right time to jump in to politics and leave my movie career
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे थे कि हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर की बायोपिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर चर्चा बटोर रहे रणदीप अपने गृहनगर हरियाणा के रोहतक से भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। 

Randeep Hooda on joining politics says its Not right time to jump in to politics and leave my movie career
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में रणदीप ने कहा कि राजनीति फिल्म निर्माता और अभिनय जितना ही गंभीर करियर है। मैं अपने अभिनय के प्रति बहुत अधिक ईमानदार रहा हूं और पूरे दिल से अभिनय किया है। अगर मुझे राजनीति में शामिल होना पड़ा तो मैं इसे फुलटाइम काम की तरह करूंगा। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो एक ही समय में कई काम कर सके। फिलहाल, एक अभिनेता के रूप में मेरे पास करने के लिए फिल्में हैं। इसके अलावा बतौर निर्देशक मेरा करियर अभी नया है और इसमें मुझे मजा आ रहा है'।
Ahaan Panday: अहान पांडे को गिटार पर मिला एड शीरन का ऑटोग्राफ, पहली फिल्म की तैयारी में करेंगे इसका इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda on joining politics says its Not right time to jump in to politics and leave my movie career
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा ने आगे कहा, 'अपना फिल्मी करियर छोड़कर राजनीति में आने का अभी सही समय नहीं है। आधे-अधूरे मन ने मुझे कभी भी उत्साहित नहीं किया। मुझे सफाई अभियानों से जुड़ना, पर्यावरण के लिए काम करना पसंद है। इनमें शुरू से मेरी दिलचस्पी रही है। लेकिन, भविष्य के बारे में आपको कुछ नहीं पता होता। 
Bollywood Stars: बिना फीस लिए इन सितारों ने फिल्मों में किया काम, किसी ने कैमियो तो किसी ने निभाया लीड रोल

विज्ञापन
Randeep Hooda on joining politics says its Not right time to jump in to politics and leave my movie career
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की तो पहले इसका निर्देशन महेश मांजरेकर करने वाले थे। लेकिन, क्रिएटिव मतभेदों के चलते उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया। लीड रोल अदा करने के साथ-साथ फिल्म के निर्देशन की कमान खुद रणदीप ने संभाली है। उन्होंने इसका सह-लेखन भी किया है और वह इसके सह-निर्माता भी हैं। 
CAA: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, कहा- 'सीएए लोकतंत्र का सच्चा कार्य है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed