'गदर' जैसी फिल्म देने वाले निर्देशक अनिल शर्मा को भला कौन नहीं जानता। इस फिल्म में जीत का रोल अदा करने वाले उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा के फैंस की भी कमी नहीं। लेकिन, आज हम आपको अनिल शर्मा की बिटिया कैरविना से मिलवा रहे हैं। प्रतिभा के मामले में वे भी अपने पिता और भाई से कम नहीं हैं। कैरविना संगीत की दुनिया में जादू रच रही हैं। उनका गाना 'ब्रोकन ट्रीहाउस' रिलीज हो चुका है और इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
Kairvina Sharma: 'गदर' के निर्देशक की बिटिया का कमाल, इंटरनेट पर छाया कैरविना का गाना 'ब्रोकन 'ट्रीहाउस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरविना शर्मा का गाना 'ब्रोकन ट्रीहाउस' रविवार 16 जून को फादर्स डे के अवसर पर रिलीज हुआ है। इस गाने को कैरविना ने लिखा है। इसे कंपोज भी उन्होंने ही किया है और यह गाना फिल्माया भी कैरविना पर ही गया है। उनके भाई और अभिनेता उत्कर्ष इसमें मददगार बने हैं। गाने की एडिटिंग का जिम्मा उत्कर्ष ने संभाला है। 'ब्रोकन ट्रीहाउस' के रिलीज होने की जानकारी कैरविना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है।
कैरविना का यह गाना उनके यूट्यूब चैनल 'कैरविना' पर जारी किया गया है। इस गाने को लेकर कैरविना ने लिखा है, 'मेरे आसपास इतने क्रिएटिव लोग नहीं होते तो यह गाना कभी नहीं बन पाता। सभी खास लोगों का शुक्रिया, जिनके बारे में बहुत जल्द मैं जानकारी दूंगी। हमने इस गाने को यादगार और खूबसूरत बनाने में बहुत मेहनत की है'।
'ब्रोकन 'ट्रीहाउस' के लिए कैरविना को खूब बधाईयां मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा आप और आपके भाई की प्रतिभा का जवाब नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपने अपने पिता को फादर्स डे पर बहुत सुंदर उपहार दिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी मुस्कान कमाल है। आवाज सुरीली है। बहुत शुभकामनाएं'।
Akshay Kumar: क्या इन चार फिल्मों से छूटेगा अक्षय कुमार का फ्लॉप से पीछा, आसान नहीं होगी राह
कैरविना के इस गाने पर उन्हें पापा और भाई ने भी बधाई दी है और तारीफ की है। उत्कर्ष शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गाना शेयर करते हुए लिखा है, 'अपनी बहन के लिए कुछ स्पेशल शूट किया'। वहीं अनिल शर्मा ने भी बेटी का गाना साझा करते हुए लिखा है, 'खूबसूरत'। कैरविना शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सुरीली आवाज के साथ-साथ लोग इनकी खूबसूरती के भी कायल हैं।