सब्सक्राइब करें

Game Changer: 'गेम चेंजर' ने बनाया नया रिकॉर्ड, राम चरण की फिल्म के टीजर को 24 घंटे में मिले इतने व्यूज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 12 Nov 2024 12:06 AM IST
सार

शनिवार को 'गेम चेंजर' का दमदार टीजर जारी किया गया, जिसमें राम चरण का एक्शन अवतार देखने को मिला था। वहीं, अब इस फिल्म के टीजर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
 

विज्ञापन
Game Changer teaser creates record as it crosses 70 Million views in 24 hours ram charan S Shankar film
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। फिल्म के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इतंजार था। हाल ही में फिल्म का दमदार टीजर जारी किया गया, जिसमें राम चरण का एक्शन अवतार देखने को मिला था। वहीं, अब इस फिल्म के टीजर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

Trending Videos
Game Changer teaser creates record as it crosses 70 Million views in 24 hours ram charan S Shankar film
गेम चेंजर - फोटो : एक्स: @GameChangerOffl

टीजर ने बनाया यह रिकॉर्ड
राम चरण की आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' का टीजर शनिवार शाम को रिलीज हुआ। टीजर ने लोगों में काफी उत्सुकता पैदा की है, क्योंकि रिलीज के 24 घंटे के अंदर ही इसे 70 मिलियन हिट मिल गए। यह एक नया रिकॉर्ड है और यह भारत में राम चरण के बढ़ते लोकप्रियता को भी दर्शाता है। फैंस ने भी फिल्म के टीजर पर बहुत प्यार बरसाया और अभिनेता की तारीफ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer teaser creates record as it crosses 70 Million views in 24 hours ram charan S Shankar film
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसा है फिल्म का टीजर
फिल्म के टीजर में साफ तौर पर कहानी की तस्वीर नहीं मिली है, बल्कि राम चरण के किरदार की कुछ झलकियां सामने आई हैं। टीजर में राम चरण अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते नजर आए, दूसरे ही पल उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिला। वे अपने दुश्मनों का जमकर मुकाबला करते दिखे। टीजर के अंत में राम चरण मजाकिया अंदाज में अपना परिचय देते हुए कहते हैं कि मैं अप्रत्याशित हूं।

Game Changer teaser creates record as it crosses 70 Million views in 24 hours ram charan S Shankar film
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

कुछ सीन्स की दोबारा शूटिंग
फिल्म का निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक शंकर ने हाल ही में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया है, अब वे कुछ सीन से खुश नहीं हैं। दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता अब फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे एक संक्षिप्त शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। इसी कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को टाला गया है। पहले यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार थी।

विज्ञापन
Game Changer teaser creates record as it crosses 70 Million views in 24 hours ram charan S Shankar film
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan

फिल्म के कलाकार
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed