Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
game changer third song to release on 20 november it is ram charan kiara advani romantic track thaman reveals
{"_id":"67384f114213cf0dfe0764ed","slug":"game-changer-third-song-to-release-on-20-november-it-is-ram-charan-kiara-advani-romantic-track-thaman-reveals-2024-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Game Changer: इस दिन धमाल मचाने को तैयार 'गेम चेंजर' का तीसरा गाना, संगीतकार थमन ने उठाया रिलीज डेट से पर्दा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Game Changer: इस दिन धमाल मचाने को तैयार 'गेम चेंजर' का तीसरा गाना, संगीतकार थमन ने उठाया रिलीज डेट से पर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:21 PM IST
सार
राम चरण की फिल्म के टीजर को मिले दर्शकों के प्यार के बाद अब निर्माता 'गेम चेंजर' का तीसरा गाना जारी करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म के दो गाने पहले ही धमाल मचा चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : एक्स @GameChangerOffl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीजर ने रिकॉर्डतोड़ व्यूज हासिल किए थे। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो इसके गाने को लेकर है।
2 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
कैसा होगा फिल्म का गाना
फिल्म के टीजर को मिले दर्शकों के प्यार के बाद अब निर्माता 'गेम चेंजर' का तीसरा गाना जारी करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म के दो गाने पहले ही धमाल मचा चुके हैं। फिल्म का तीसरा गाना राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी पर आधारित कपल रोमांटिक गीत है, जिसे खूबसूरत विदेशी स्थानों पर शूट किया गया है।
3 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
थमन ने बताई गाने की रिलीज डेट
आज फिल्म के संगीतकार थमन का जन्मदिन है। ऐसे में उन्होंने अपने आगामी परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा करने के लिए मीडिया से बातचीत की। इस दौरान थमन ने खुलासा किया कि 'गेम चेंजर' का तीसरा गाना 20 नवंबर को जारी किया जाएगा। इस खबर के बाद से अब प्रशंसक भी बेहद उत्साहित हैं। दरअसल, थमन अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में भी संगीत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर'
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
कुछ सीन्स की दोबारा शूटिंग
फिल्म का निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक शंकर ने हाल ही में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया है, अब वे कुछ सीन से खुश नहीं हैं। दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता अब फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे एक संक्षिप्त शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। इसी कारण पहले इस फिल्म की रिलीज डेट को टाला गया था। पहले यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार थी।
विज्ञापन
5 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan
फिल्म के कलाकार
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।