{"_id":"67191276c5513fb570067b10","slug":"go-noni-go-premiered-at-mami-mumbai-film-festival-dimple-kapadia-akshay-kumar-twinkle-khanna-manav-kaul-2024-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mami: बिटिया ट्विंकल की लिखी फिल्म की हीरोइन बनीं डिंपल कपाड़िया, दामाद अक्षय कुमार के साथ पहुंची प्रीमियर पर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mami: बिटिया ट्विंकल की लिखी फिल्म की हीरोइन बनीं डिंपल कपाड़िया, दामाद अक्षय कुमार के साथ पहुंची प्रीमियर पर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
गो नोनी गो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बुधवार 23 अक्तूबर को ‘मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल’ में ‘गो नोनी गो’ फिल्म का प्रीमियर हुआ। प्रीमियर के दौरान फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही। दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने प्रिमियर में अपने दामाद अक्षय कुमार के साथ शिरकत की। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने मुख्य भूमिका निभाई है और इसे इसे ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है।
Trending Videos
गो नोनी गो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘गो नोनी गो’ की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने पचास की उम्र में पहुंच चुकी है। जिसकी साथी केवल उसकी बहन है। कहानी में जब एक योग शिक्षक की एंट्री होती है तब यह एक अप्रत्याशित रोमांस को जन्म देता है, जो सामाजिक मानदंडों को चुनौती देता है।
Jaya Bachchan Mother: अस्पताल में भर्ती इंदिरा भादुड़ी, बच्चन परिवार के करीबी ने मौत की झूठी खबर पर दी सफाई
Jaya Bachchan Mother: अस्पताल में भर्ती इंदिरा भादुड़ी, बच्चन परिवार के करीबी ने मौत की झूठी खबर पर दी सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन
गो नोनी गो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म ट्विंकल खन्ना की लघु कहानी ‘सलाम नोनी अप्पा’ से रूपांतरित है और रूढ़ियों को तोड़ने और जीवन को पूरी तरह से जीने पर एक हल्की-फुल्की टिप्पणी के रूप में कार्य करती है। डिंपल कपाड़िया और आयशा रजा प्यारी बहन नोनी और बिन्नी का किरदार निभा रही हैं, जो मध्यम आयु वर्ग की भारतीय महिलाओं के अलग-अलग अनुभवों को दिखाती हैं।
गो नोनी गो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में मानव कौल, आयशा रजा और अथिया शेट्टी भी हैं। इसे सोनल डबराल और निखिल सचान ने लिखा है और सोनल डबराल ने निर्देशित किया है। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
गो नोनी गो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
23 अक्तूबर को ‘मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल’ के पांचवें दिन इसका प्रीमियर किया गया। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट ने शिरकत की। फिल्म के प्रिमियर में अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना, मानव कौल, सयानी गुप्ता और अन्य सदस्य मौजूद रहें।
Salaar 2: प्रभास ने जन्मदिन पर शुरू की 'सलार 2-शौर्यंगा पर्वम' की शूटिंग, प्रशांत नील के साथ फिर मचाएंगे धमाल
Salaar 2: प्रभास ने जन्मदिन पर शुरू की 'सलार 2-शौर्यंगा पर्वम' की शूटिंग, प्रशांत नील के साथ फिर मचाएंगे धमाल
