फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' की रिलीज डेट का एलान, बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की 'द राजा साब' से भिड़ेंगे अजित

Mon, 06 Jan 2025 07:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 06 Jan 2025 07:54 PM IST
सार

Good Bad Ugly: 'विदामुयार्ची' के पोस्टपोन होने के बाद साउथ सुपरस्टार अजित की दूसरी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की रिलीज डेट का एलान आखिरकार हो गया है। यह बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की 'द राजा साब' से टकराएगी।

विज्ञापन
Good Bad Ugly to release on 10 april 2025 poster out ajith film will clash with prabhas movie the raja saab
गुड बैड अग्ली - फोटो : एक्स

अभिनेता अजित कुमार की आगामी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज की तारीख मिल गई है। फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई तरह की आशंकाएं बनी हुई थीं, लेकिन आखिरकार आज निर्माताओं ने 'गुड बैड अग्ली' की रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है।

Good Bad Ugly to release on 10 april 2025 poster out ajith film will clash with prabhas movie the raja saab
गुड बैड अग्ली पोस्टर - फोटो : एक्स

फिल्म की नई रिलीज डेट
निर्दशक आदिक रविचंद्रन ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया और एलान किया कि यह फिल्म 10 अप्रेल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  आज सोमवार को एक्स पर शेयर किए गए नए पोस्टर में अजित एक शानदार टू-पीस व्हाइट सूट में एक पिस्तौल पकड़े हुए सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ आदिक रविचंद्रन ने एक कैप्शन लिखा, 'गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को आ रही है।'

Good Bad Ugly to release on 10 april 2025 poster out ajith film will clash with prabhas movie the raja saab
द राजा साब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

प्रभास की फिल्म से कड़ी टक्कर
हालांकि, इस तारीख को फिल्म की रिलीज आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' से होगी। 10 अप्रैल 2025 को प्रभास की 'द राजा साब' भी रिलीज हो रही है। प्रभास इस समय सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार हैं, जबकि अजीत के तमिलनाडु में बहुत बड़े प्रशंसक हैं, इसलिए यह टकराव देखना बहुत दिलचस्प होगा। अब देखना यह होगा कि कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ती है। 'गुड बैड अग्ली' के बारे में अपडेट साझा करते हुए इससे पहले मैत्री मूवी मेकर्स के निर्माता नवीन यरनेनी ने चेन्नई में पुष्पा 2 के प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म की रिलीज के बारे में अपडेट साझा किया। उन्होंने 'गुड बैड अग्ली' के पोस्टपोन का संकेत दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Bad Ugly to release on 10 april 2025 poster out ajith film will clash with prabhas movie the raja saab
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran

पोंगल पर रिलीज होनी थी यह फिल्म
दरअसल, यह फिल्म को पहले पोंगल 2025 के मौके पर रिलीज किया जाना था, क्योंकि अजित की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' की रिलीज को रास्ता दिया गया था, लेकिन अंतिम समय में 'विदामुयार्ची' की रिलीज को भी आगे खिसका दिया गया। ऐसे में अजित की दोनों फिल्मों के हाथ से पोंगल की तारीख निकल गई। हालांकि, अब तक 'विदामुयार्ची' की नई रिलीज पर अपडेट नहीं आया है, लेकिन 'गुड बैड अग्ली' की रिलीज की तारीख ने फैंस को उत्साहित कर दिया है।

विज्ञापन
Good Bad Ugly to release on 10 april 2025 poster out ajith film will clash with prabhas movie the raja saab
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi

फिल्म की कहानी और कलाकार
इस फिल्म में अजित कुमार, तृषा, प्रसन्ना और सुनील प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित फिल्म में तीन अलग-अलग लुक में होंगे। अजित के तीन किरदार फिल्म के नाम 'गुड बैड अग्ली' को दिखाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित एक नकारात्मक किरदार भी निभा सकते हैं। वहीं उनके एक किरदार काले बाल वाले युवा का होगा। कुछ हिस्सों में वे पोनीटेल के साथ नजर आएंगे। हालांकि, आधिकारिक जानकारियों का इंतजार बाकी है। यह एक को एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया जाएगा। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम करेंगे और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया जाएगा। फिल्म का निर्माण नवीन ने मैत्री मूवी के बैनर तले किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed