सब्सक्राइब करें

GOAT: 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इस सर्टिफिकेट के साथ पास हुई विजय की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 21 Aug 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
Greatest of all time passed by censor board with UA certificate Venkat Prabhu shares new poster of vijay film
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : एक्स:@vp_offl
साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। फिल्म के बारे में दर्शकों को आए दिन नई जानकारियां मिल रही हैं, जो उनका उत्साह बढ़ा रही है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिस पर प्रशंसकों ने खूब प्यार बरसाया। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी निर्माताओं ने प्रशंसकों के साथ साझा की है।
Trending Videos
Greatest of all time passed by censor board with UA certificate Venkat Prabhu shares new poster of vijay film
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : एक्स @archanakalpathi ·

फिल्म को लेकर ताजा खबर है कि 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। विजय की फिल्म 'द गोट' को आखिरकार सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिला है। इसकी जानकारी खुद निर्देशक वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Greatest of all time passed by censor board with UA certificate Venkat Prabhu shares new poster of vijay film
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

एक्स अकाउंट पर 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का एक पोस्टर साझा करते हुए निर्देशक वेंकट प्रभु ने कैप्शन में लिखा, 'और यह द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के लिए यूए सर्टिफिकेट है। फिल्म के नए पोस्टर में विजय दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। वे कुर्सी पर गंभीर भाव के साथ बैठे हैं और उनके हाथ में स्टाइलिश गन है। इस खबर के बाद से अब प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Greatest of all time passed by censor board with UA certificate Venkat Prabhu shares new poster of vijay film
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

इस फिल्म के जरिए निर्देशक वेंकट प्रभु और विजय पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म ने अपने प्रचार पोस्टर, वीडियो और गानों के साथ सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। 'द गोट' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी। युवान शंकर राजा ने गाने और मूल स्कोर की रचना की है। सिद्धार्थ नूनी फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। वेंकट राजन ने संपादन का काम संभाला है।

विज्ञापन
Greatest of all time passed by censor board with UA certificate Venkat Prabhu shares new poster of vijay film
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

वहीं कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज भी हैं। यह फिल्म 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed