फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman: हनुमान जयंती पर 'हनुमान' के निर्माताओं का फैंस को तोहफा, 100 दिन पूरे होने पर खास स्क्रीनिंग की योजना

Tue, 23 Apr 2024 01:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 23 Apr 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
hanuman complete 100 days in theaters prasanth varma teja sajja plan film special screening on hanuman jayanti
हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ अभिनेता तेजा सज्जा ने अपनी फिल्म 'हनुमान' से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। यह फिल्म इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। तेजा सज्जा के प्रशंसक अब प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित 'जय हनुमान' नाम की उनकी आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तेजा सज्जा भी 'हनुमान' की जबर्दस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच अब 'हनुमान' ने एक और उपलब्धि हासिल की है।

hanuman complete 100 days in theaters prasanth varma teja sajja plan film special screening on hanuman jayanti
हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम

संक्रांति के दौरान रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म हनुमान ने देश-विदेश में धूम मचा दी थी। यह फिल्म जॉम्बी रेड्डी के बाद अभिनेता तेजा सज्जा और निर्देशक प्रशांत वर्मा के दूसरे सहयोग का प्रतीक है। फिल्म ने हाल ही में 25 केंद्रों में 100 दिन पूरे किए हैं, जो वर्तमान स्थिति में हासिल की गई एक दुर्लभ उपलब्धि है। इस मील के पत्थर को और अधिक विशेष बनाने और हनुमान जयंती मनाने के लिए टीम ने आज दोपहर दो बजे एएए सिनेमाज हैदराबाद में 'हनुमान' के एक विशेष प्रीमियर की योजना बनाई है।
Salman Khan Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, गोलीबारी में इस्तेमाल दूसरी बंदूक भी बरामद

hanuman complete 100 days in theaters prasanth varma teja sajja plan film special screening on hanuman jayanti
हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की पूरी टीम इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी और इस बीच टीम विशेष स्क्रीनिंग के बाद मीडिया से बातचीत करेगी। उम्मीद है कि निर्देशक प्रशांत वर्मा सीक्वल 'जय हनुमान' पर कुछ रोमांचक अपडेट दे सकते हैं। फिल्म के अभिनेता तेजा सज्जा ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए प्रीमियर की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
hanuman complete 100 days in theaters prasanth varma teja sajja plan film special screening on hanuman jayanti
हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम

तेजा सज्जा ने लिखा, 'शुभ हनुमान जन्मोत्सव पर 'हनुमान' की ऐतिहासिक 100 दिनों की यात्रा के महाकाव्य समारोह में शामिल हों। इससे पहले तेजा सज्जा ने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म के 100 दिन पूरे होने की खुशी साझा की थी। उन्होंने लिखा था, 'इस अद्भुत यात्रा का हिस्सा जो लोग भी बने उनके लिए मेरा दिल अत्यधिक कृतज्ञता से भरा हुआ है। सिनेमाघरों में हनुमान के 100 दिन का जश्न मनाना एक ऐसा क्षण है, जिसे मैं जीवन भर याद रखूंगा। इस मील के पत्थर के लिए मैं दर्शकों का आभारी हूं।'
Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा के साथ पॉटरी क्लास में ऋतिक ने की मस्ती, चेहरे पर लगी मिट्टी ने बता दिया सच

विज्ञापन
hanuman complete 100 days in theaters prasanth varma teja sajja plan film special screening on hanuman jayanti
जय हनुमान, तेजा सज्जा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'हनुमान' में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, समुथिरकानी, विजय राय और वेनेला किशोर सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'हनुमान' 40 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई थी। फिल्म ने दुनियाभर में जबर्दस्त कमाई की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed