सब्सक्राइब करें

Prasanth Varma: 'रिजेक्शन ब्लेसिंग है' पोस्ट का रणवीर सिंह से नहीं है कोई ताल्लुक, प्रशांत वर्मा ने दी सफाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 09 Jul 2024 03:12 PM IST
विज्ञापन
HanuMan director Prasanth Varma clears viral post On Ranveer singh says do not have time to spread negativity
प्रशांत वर्मा और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इस साल जनवरी में फिल्म 'हनुमान' रिलीज हुई। तेजा सज्जा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया। इसके दूसरे पार्ट का एलान हो चुका है। दर्शक फिल्म के सीक्वल को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। हालांकि, इससे पहले प्रशांत वर्मा रणवीर सिंह एक फिल्म 'राक्षस' पर साथ काम करने वाले थे, लेकिन रचनात्मक दृष्टिकोण में अंतर के कारण यह फिल्म असफल हो गई। इसके बाद प्रशांत ने अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद यह चर्चा शुरू होने लगी थी कि यह उन्होंने रणवीर सिंह के लिए किया है। अब प्रशांत ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Trending Videos
HanuMan director Prasanth Varma clears viral post On Ranveer singh says do not have time to spread negativity
प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रशांत ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक दिन आपको महसूस होगा कि हर रिजेक्शन में एक ब्लेसिंग छिपी हुई थी।’ प्रशांत के इस ट्वीट पर फैंस अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ का कहना था कि यह प्रशांत ने यह लिखकर रणवीर को ताना मारा है तो वहीं कुछ का मनना है कि प्रशांत उस बारे में बात कर रहे हैं, जब उन्हें ‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर राजामौली ने रिजेक्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
HanuMan director Prasanth Varma clears viral post On Ranveer singh says do not have time to spread negativity
प्रशांत वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रशांत वर्मा ने अपनी ट्वीट को स्पष्ट करते हुए कहा, "सुबह मुझे एक बहुत ही सामान्य सी फीलिंग आई और मैंने इसे पोस्ट करने के बारे में सोचा। मैं अपनी यात्रा के बारे में सोच रहा था। अगर लोगों ने मुझे मेरे शुरुआती वर्षों में अस्वीकार नहीं किया होता, तो मैं हनुमान नहीं बना पाता। मैं आभारी महसूस कर रहा था क्योंकि अगर मैंने पहले से ही अन्य अभिनेताओं को जो फिल्में ऑफर की थीं, अगर मैंने उनमें से कोई भी फिल्म की होती, तो हनुमान कभी नहीं बन पाती।"

HanuMan director Prasanth Varma clears viral post On Ranveer singh says do not have time to spread negativity
प्रशांत वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @prasanthvarmaofficial

प्रशांत ने आगे कहा कि उनके जीवन में बहुत कुछ चल रहा है और उनके पास नकारात्मकता फैलाने का समय नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं लोगों को प्रेरित करने के लिए पोस्ट डालने की कोशिश करता हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर, मुझे लगता है, केवल 10 प्रतिशत लोग ही प्रेरित हुए और बाकी 90 प्रतिशत बिंदुओं को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। काफी समय हो गया है जब मैंने कुछ भी पोस्ट नहीं किया था क्योंकि आप जो भी पोस्ट करते हैं उसकी कई तरह से सोचा जाता है और आप इसे नियंत्रित नहीं कर सकते। कई बार मैं गलत सोच के डर से कुछ भी पोस्ट नहीं करता।"

विज्ञापन
HanuMan director Prasanth Varma clears viral post On Ranveer singh says do not have time to spread negativity
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

प्रशांत ने बताया कि वह रणवीर सिंह साथ काम क्यों नहीं कर पाए, उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रचनात्मक मतभेद का मामला था और इससे ज्यादा कुछ नहीं। उन्होंने कहा, "फिल्म बनाने के बारे में अलग-अलग दृष्टिकोण थे। एक अभिनेता के तौर पर मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। और मुझे लगता है कि वह भी मेरे काम का सम्मान करते हैं।"

VFX Movies: रा.वन से लेकर बाहुबली 2 तक, कल्कि 2898 एडी से पहले इन फिल्मों के वीएफएक्स की खूब हुई चर्चा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed