{"_id":"645958b0a005dabdc901030f","slug":"happy-birthday-vijay-deverakonda-know-actor-lesses-unknown-facts-and-filmy-career-2023-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day: परिवार ने बनाया एक्टिंग छोड़ने का दबाव, फिर विजय कैसे बने साउथ के 'अर्जुन रेड्डी'-बॉलीवुड के 'लाइगर'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
B'day: परिवार ने बनाया एक्टिंग छोड़ने का दबाव, फिर विजय कैसे बने साउथ के 'अर्जुन रेड्डी'-बॉलीवुड के 'लाइगर'
साउथ इंडस्ट्री के 'अर्जुन रेड्डी' यानी विजय देवरकोंडा आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। विजय ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। यूं तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई, लेकिन इसमें विजय की एक्टिंग को काफी सराहना मिली। हालांकि, विजय के लिए इस मुकाम तक पहुंच पाना बेहद मुश्किल रहा है। एक समय ऐसा था जब एक्टर के परिवारवाले ही उन पर एक्टिंग छोड़ने का दबाव बनाने लगे थे, लेकिन विजय ने हार नहीं मानी और संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ते चले गए, फिर क्या था आज उनकी सफलता की कहानी से हर कोई वाकिफ है।
2 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
नौ मई 1989 को हैदराबाद में जन्में विजय देवरकोंडा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज के समय में विजय देवरकोंडा की गिनती 'ए लिस्टर' एक्टर में होती है। साथ ही वह फिल्मों में काम करने के लिए भी मोटी रकम चार्ज करते हैं। हालांकि, विजय के लिए सफलता का सफर आसान नहीं रहा है। फ्लॉप-हिट और हिट-फ्लॉप के बीच विजय एक समय पर बुरी तरह फंस गए थे, इतना ही नहीं एक्टर के घरवाले भी उन पर इस फील्ड को छोड़ने का दबाव बनाने लगे थे। इस किस्से को खुद विजय देवरकोंडा ने बयां किया था, जिससे करोड़ों युवाओं ने काफी प्रेरणा ली।
3 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा अपने स्ट्रगल पर खुलकर बात कर चुके हैं। एक्टर ने वर्ष 2011 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'नुव्वीला' से की थी, जो कि पर्दे पर फ्लॉप रही। इसके बाद वह वर्ष 2012 की मूवी 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' में नजर आए, लेकिन यह भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। दो फ्लॉप फिल्में करने के बाद विजय देवरकोंडा को दो साल तक घर पर बैठना पड़ा था। विजय को इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था। यही वजह रही कि उनके परिवारवालों को उनकी चिंता सताने लगी थी और उन्होंने विजय पर एक्टिंग छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था।
विजय देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पढ़ाई में काफी अच्छे थे। वहीं, जब उनकी बैक-टू-बैक दो फिल्में फ्लॉप रहीं तो उनके घरवालों ने उनसे पूछा था कि अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं, तो फिल्मों में क्यों जाना चाहते हैं। परिवार को चुप कराने के लिए विजय कुछ ना कुछ काम किया करते थे। हालांकि, जब उनके पास करने को कुछ नहीं होता था तो उनकी बहन उनसे पूछती थीं कि विजय अब क्या। एक्टर ने खुलासा किया कि एमबीए के लिए उनकी बहन उन्हें ढेरों एप्लिकेशन भेजा करती थीं, और लगातार फोन पर फॉलोअप लेती थीं। वहीं, विजय का मन तो एक्टिंग में ही था। विजय ने हार नहीं मानी और उनकी मेहनत के आगे किस्मत को भी झुकना पड़ा। एक्टर ने वर्ष 2015 में नाग अश्विन की फिल्म 'येवडे सुब्रमण्यम' की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और फिर विजय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विजय देवरकोंडा ने साल 2016 की मूवी 'पेली चोपुलु' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। तरुण भास्कर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। महज 60 लाख के बजट में बनी 'पेली चोपुलु' ने तकरीबन 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। साल 2017 में विजय की दो फिल्में 'द्वारका' और 'अर्जुन रेड्डी' रिलीज हुईं। जहां 'द्वारका' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। तो वहीं, 'अर्जुन रेड्डी' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए विजय को सुपरस्टार बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।