फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023: सितारों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए हो जाइए तैयार, आज की रात छोटे पर्दे पर डबल धमाल

Sat, 31 Dec 2022 02:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 31 Dec 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
Happy New Year 2023 programs on TV channels Zee Rishte Award Star Screen Award Golden Petal Award
अवॉर्ड शो - फोटो : social media

नए साल का इंतजार तो हर किसी को होता है। कई लोग नए साल पर घुमने फिरने का प्लान बनाते हैं, तो कई लोग दोस्तो के साथ बाहर पार्टी करते हैं। सभी लोगों का अपना कोई न कोई प्लान जरूर होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कई लेग ऐसे भी हैं, जो नए साल पर कहीं नहीं जाते हैं, बल्कि अपने घर में अपने बिस्तर पर पड़े टीवी ऑन करके बैठ जाते हैं, क्योंकि उनका न्यू ईयर प्लान होता है, 31 दिसंबर की रात को आने वाले अवॉर्ड शो को देखना। अगर आप भी नए साल की शुरुआत ऐसे ही करना पसंद करते हैं, तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। आइए जानते है कि इस बार कौन से अवॉर्ड शो आपके मनोरंजन के लिए प्रसारित होने वाले हैं।

Happy New Year 2023 programs on TV channels Zee Rishte Award Star Screen Award Golden Petal Award
गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स - फोटो : social media

गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स
गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स कलर्स टीवी नेटवर्क में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पुरस्कार के रूप में पात्रों और कार्यक्रमों को सम्मानित करने के लिए एक भारतीय पुरस्कार समारोह है। इसमें कलर्स टीवी के रिएलिटी शो के बड़े कलाकार शामिल होते हैं, जिसमें कई कलाकारों को उनके उम्दा अभिनय के लिए अवॉर्ड भी दिया जाता है। यह कार्यक्रम कलर्स चैनल पर हर साल 31 दिसंबर को प्रसारित किया जाता है।

Happy New Year 2023 programs on TV channels Zee Rishte Award Star Screen Award Golden Petal Award
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स - फोटो : social media

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स वार्षिक समारोह है, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को पुरस्कार देता है। पुरस्कार विजेता वे हैं, जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पर्दे पर और बाहर काम करते हैं। यह का्र्यक्रम स्टार प्लस पर हर साल स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम रात नौ बजे प्रसारित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New Year 2023 programs on TV channels Zee Rishte Award Star Screen Award Golden Petal Award
आईटीए अवॉर्ड्स - फोटो : social media

आईटीए अवॉर्ड्स
भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, जिसे आईटीए पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है, हिंदी भाषा के टेलीविजन में उत्कृष्टता का सम्मान करने के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है। यह हर साल नए साल के अवसर पर प्रसारित किया जाता है और इसमें टेलिविजन इंडस्ट्री के बड़े दिग्गज कलाकार शामिल होते हैं।

विज्ञापन
Happy New Year 2023 programs on TV channels Zee Rishte Award Star Screen Award Golden Petal Award
कपिल शर्मा शो - फोटो : social media

द कपिल शर्मा शो
द कपिल शर्मा शो दर्शकों के बीच बहुत ही पॉपुलर शो में से एक है। अपनी बेस्ट कॉमेडी और कॉमिक टाइमिंग की वजह से हर आयु वर्ग के दर्शक इसे देखना पसंद करते हैं। वैसे तो कपिस का शो दर्शकों के लिए हर वीकेंड पर प्रसारित किया जाता है, लेकिन इस बार खुशखबरी दुगनी है। इस बार कपिल शर्मा शो नए साल पर भी प्रसारित किया जाएगा और दर्शकों को अपने चुलबुले अंदाज से हंसाएगा, यानी की अब दर्शक अपने नए साळ की शुरुआत इस बेहतरीन शो को देखकर कर सकते हैं। इस शो को आप रात साढ़े नौ बजे से देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed