फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amrish Puri: अमरीश पुरी की याद में ‘सिंटा’ ने आयोजित किया मुफ्त चेकअप कैंप, पोते समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

Sun, 01 Sep 2024 03:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 01 Sep 2024 03:34 PM IST
विज्ञापन
Health checkup camp organized in memory of amrish puri grandson vardhaan puri johny lever
अमरीश पुरी की याद में ‘सिंटा’ ने आयोजित किया मुफ्त चेकअप कैंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रविवार को हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी की याद में ‘सिंटा’ के सदस्यों के लिए फ्री चेकअप कैंप का आयोजन कराया गया। इस दौरान अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी, पद्मिनी कोल्हापुरी, पूनम ढिल्लों, जॉनी लीवर और अन्य लोग पहुंचे।


 
Health checkup camp organized in memory of amrish puri grandson vardhaan puri johny lever
वर्धन पुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमरीश पुरी के पोते ने बातचीत में कहा, ‘यह ‘सिंटा’ और ‘रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे एयरपोर्ट’ की पहल है। यहां सिनेमा के कलाकारों का मुफ्त में मेडिकल चेकअप होता है। यह मेरे दादा दिवंगत अमरीश पुरी की याद में हो रहा है तो यह हमारे परिवार के लिए बहुत अच्छा दिन है। ये हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बहुत अच्छा दिन है। क्योंकि जब वो स्वस्थ हैं, तभी अच्छा काम कर सकेंगे।’ इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके दादा अमरीश पुरी इसके लंबे समय तक अध्यक्ष रह चुके हैं। 
बेहद ही शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं अनुष्का सेन

 
Health checkup camp organized in memory of amrish puri grandson vardhaan puri johny lever
जॉनी लीवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘सिंटा’ द्वारा आयोजित इस कैंप में अभिनेता जॉनी लीवर भी पहुंचे। उन्होंने बातचीत में बताया कि अमरीश पुरी जी की याद में इस तरह का आयोजन हर साल होता है। उन्होंने कहा, ‘अमरीश जी की याद में ‘सिंटा’ की तरफ से यह हर साल होता है। एक अध्यक्ष के तौर पर ‘सिंटा’ में उनका बहुत बड़ा योगदान है। उनके मन में लोगों की सेवा करने का भाव था और यह हर साल इसी तरह जरूरतमंद लोगों के लिए चलता रहे।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health checkup camp organized in memory of amrish puri grandson vardhaan puri johny lever
पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिंटा' के लिए नई बिल्डिंग को लेकर जॉनी लीवर ने कहा कि इसके सदस्य बहुत बढ़ गए हैं। यह लोगों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘सिंटा एसोसिएशन हमारे कलाकारों के लिए बहुत जरूरी है। यहां बीमार लोगों को इलाज दिया जाता है, पेंशन दी जाती है। जॉनी लीवर ने कहा, अमरीश जी ने भले ही निगेटिव रोल निभाए हैं, लेकिन वह अंदर से बहुत अलग थे। वो लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते थे। वो एक बहुत बड़ी हस्ती थें।’

 
विज्ञापन
Health checkup camp organized in memory of amrish puri grandson vardhaan puri johny lever
अमरीश पुरी की याद में ‘सिंटा’ ने आयोजित किया मुफ्त चेकअप कैंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरी ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने ‘सिंटा’ के द्वारा आयोजित इस कैंप की सराहना की और कलाकारों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। 
Shubh Mangal Saavdhan: 'शुभ मंगल सावधान' को पूरे हुए सात साल, आयुष्मान-भूमि ने साझा किया दिलचस्प पोस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed