सब्सक्राइब करें

Aditi Rao Hydari: 'अचीवर्स डायलॉग्स 2024' में अदिति ने छात्रों को दी सलाह, कहा- सपनों के लिए प्रयास करते रहें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 03 Aug 2024 02:11 PM IST
सार

अचीवर्स डायलॉग्स 2024 का आयोजन ब्रिटिश काउंसिल इन इंडिया और नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन यूके द्वारा किया गया था। कॉलेज में 'अचीवर्स डायलॉग्स 2024' में अदिति ने छात्रों को सपनों को हासिल करने की कोशिश करना कभी बंद न करने की सलाह दी।

विज्ञापन
Heeramandi Star Aditi Rao Hydari Addressed Achievers Dialogues 2024 Said Never stop trying to achieve dreams
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपनी वेब सीरीज हीरामंडी की सफलता का आनंद ले रही हैं। सीरीज में बिब्बोजान की भूमिका में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है। हाल ही में बेंगलुरु के प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में अदिति राव हैदरी ने सफलता के बारे में बात की। कॉलेज में 'अचीवर्स डायलॉग्स 2024' को संबोधित करते हुए अदिति ने छात्रों को अपने दिल की बात सुनने और अपने सपनों को हासिल करने की कोशिश करना कभी बंद न करने की सलाह दी। 

Trending Videos
Heeramandi Star Aditi Rao Hydari Addressed Achievers Dialogues 2024 Said Never stop trying to achieve dreams
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम

अचीवर्स डायलॉग्स 2024 का आयोजन ब्रिटिश काउंसिल इन इंडिया और नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन यूके द्वारा किया गया था। इसमें किंग्स कॉलेज लंदन, इंपीरियल कॉलेज लंदन और डरहम यूनिवर्सिटी समेत 30 से अधिक शीर्ष वैश्विक विश्वविद्यालयों ने भाग लिया और बेंगलुरु के प्रमुख कॉलेजों के छात्रों ने पढ़ाई और काम दोनों के लिए वैश्विक अवसरों को जानने के लिए इस मेगा इवेंट में भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi Star Aditi Rao Hydari Addressed Achievers Dialogues 2024 Said Never stop trying to achieve dreams
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम

अदिति राव हैदरी ने हाल ही में अपना अनुभव साझा किया, जिसमें भंसाली ने उन्हें शूटिंग के दौरान डांटा था। उन्होंने कहा था, 'यह पहली मुजरे की शूटिंग के दौरान हुआ। हमने अपना शूट सइयां हटो जाओ से शुरू किया, जो मेरा पहला मुजरा था। मैं उस समय कोविड से भी ठीक हुई थी। पहले दिन के अंत तक कॉस्ट्यूम भारी लगने लगा था। मेरे दिमाग कुछ समझ नहीं पा रहा था। मैं ये समझ रही थी कि वह क्या कह रहे हैं मगर वह कर नहीं पा रही थी।' 

Heeramandi Star Aditi Rao Hydari Addressed Achievers Dialogues 2024 Said Never stop trying to achieve dreams
हीरामंडी (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अदिति ने कहा, 'वह जो कह रहे थे, वह पूरी तरह से सही थे। मैं खुद से बहुत निराश थी क्योंकि मुझे पता था कि उन्हें वो नहीं मिल रहा, जो वह चाहते हैं। मगर पैकअप से पहले हमें वह मिल गया। यहां मेरी बात यह थी कि उन्हें हम पर इतना विश्वास था। इसलिए मैं उन्हें कभी निराश नहीं देखना चाहती थी।'

विज्ञापन
Heeramandi Star Aditi Rao Hydari Addressed Achievers Dialogues 2024 Said Never stop trying to achieve dreams
हीरामंडी - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख अहम भूमिका में नजर आई थीं। दर्शकों द्वारा इस सीरीज को इतना प्यार मिला कि मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की भी घोषणा कर दी। 

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद नैजी ने मुनव्वर पर साधा निशाना, दी ये हिदायत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed