{"_id":"6789e2cdee4ea96ccc0c2ac7","slug":"hema-malini-anup-jalota-anuradha-paudwal-launched-mahakumbh-aarti-ganga-arti-prarthana-bhajan-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh Songs: महाकुंभ में गूजेंगे हेमा मालिनी के स्वर, अनूप जलोटा के साथ लॉन्च किए कई भजन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mahakumbh Songs: महाकुंभ में गूजेंगे हेमा मालिनी के स्वर, अनूप जलोटा के साथ लॉन्च किए कई भजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:11 AM IST
सार
Mahakumbh Songs: महाकुंभ पर्व के अवसर पर अभिनेत्री हेमा मालिनी, अनुराधा पौडवाल, अनूप जलोटा ने ‘महाकुंभ आरती’, ‘गंगा आरती’ और ‘प्रार्थना भजन’ को लॉन्च किया।
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी ने महाकुंभ आरती किया लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री हेमा मालिनी, अनुराधा पौडवाल, अनूप जलोटा ने गुरुवार को ‘महाकुंभ आरती’, ‘गंगा आरती’ और ‘प्रार्थना भजन’ को लॉन्च किया। इन गीतों को अनूप जलोटा, हेमा मालिनी और विशाल अग्रवाल ने गाया है। इसके बोल कवि नारायण अग्रवाल जी 'दास नारायण' ने लिखे हैं।
2 of 5
अनूप जलोटा, हेमा मालिनी और अनुराधा पौडवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन लोगों ने की शिरकत
म्यूजिक लॉन्च के मौके पर अभिनेत्री हेमा मालिनी, अनुराधा पौडवाल, अनूप जलोटा कवि नारायण अग्रवाल जी 'दास नारायण' और गायक विशाल अग्रवाल मौजूद रहें। इस दौरान सभी ने गीत को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने गीतों को पवित्र और श्रोताओं के साथ गहनता से जुड़ने में सहायक बताया।
3 of 5
अनूप जलोटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनूप जलोटा ने क्या कहा?
गायक अनूप जलोटा ने गीत के बारे में जानकारी और अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा हम सब अपने प्रतिभा को लेकर महाकुंभ में सम्मिलित हुए हैं। इन गीतों को सुनने के लिए उन्होंने श्रोताओं से अनुरोध किया। इस दौरान अनूप जलोटा ने महाकुंभ पर गीत गुनगुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हेमा मालिनी ने बताया अध्यात्मिक अनुभव
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने गीत गाने को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा, "इन दिव्य रचनाओं का हिस्सा बनना एक आध्यात्मिक अनुभव रहा। मुझे उम्मीद है कि ये भजन श्रोताओं के साथ गहराई से जुड़ेंगे और उन्हें ईश्वर के करीब लाएंगे।" इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि वह 26 तारीख को महाकुंभ जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है, जब यह वहा बजेगा तो हमें खुशी होगी। अभिनेत्री ने गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की साथ ही उन्होंने जीवों और प्रकृति के प्रति उदार होने की भी बात कही।
विज्ञापन
5 of 5
अनुराधा पौडवाल और कवि नारायण अग्रवाल
- फोटो : अमर
अनुराधा पौडवाल और गीतकार कवि नारायण रखे अपने विचार
अनुराधा पौडवाल ने भी अपने विचार साझा किए और गीतों के बोल लिखने वाले कवि नारायण अग्रवाल जी 'दास नारायण' का आभार जताया। गीतकार कवि नारायण अग्रवाल जी 'दास नारायण' ने कहा, "इन आरतियों और भजनों की प्रत्येक पंक्ति ईश्वर को एक विनम्र भेंट है। मुझे उम्मीद है कि ये बोल सुनने वाले सभी लोगों के दिलों को प्रेरित करेगी और दिल को छू लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।