😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Hema Malini celebrated her 76th happy birthday on 16 october know more about her career life net worth
{"_id":"670e5fde1401b7d6e1032ac7","slug":"hema-malini-celebrated-her-76th-happy-birthday-on-16-october-know-more-about-her-career-life-net-worth-2024-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema Malini Birthday: शुरुआती दिनों में काफी पतली दिखा करती थीं हेमा मालिनी, नहीं मिलता था फिल्मों में काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hema Malini Birthday: शुरुआती दिनों में काफी पतली दिखा करती थीं हेमा मालिनी, नहीं मिलता था फिल्मों में काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 16 Oct 2024 08:36 AM IST
सार
आज बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी का 76वां जन्मदिन है। हेमा भारतीय अभिनेत्री होने के साथ ही लेखिका, फिल्म निर्देशक, नृत्यांगना और राजनेता हैं। हेमा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर के साथ फिल्म सपनों का सौदागर से की थी। हेमा 'ड्रीमगर्ल' नाम से प्रसिद्ध हैं। 1981 में हेमा ने अभिनेता धर्मेन्द्र से विवाह किया था। आज इस खास मौके पर जानिए हेमा से जुड़ी कई दिलचस्प बातें।
आज बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी का 76वां जन्मदिन है। हेमा भारतीय अभिनेत्री होने के साथ ही लेखिका, फिल्म निर्देशक, नृत्यांगना और राजनेता हैं। हेमा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर के साथ फिल्म सपनों का सौदागर से की थी। हेमा 'ड्रीमगर्ल' नाम से प्रसिद्ध हैं। 1981 में हेमा ने अभिनेता धर्मेन्द्र से विवाह किया था। आज इस खास मौके पर जानिए हेमा से जुड़ी कई दिलचस्प बातें।
16 अक्तूबर, 1948 में तमिलनाडू के अम्मानकुड़ी में जन्मी हेमा आज हर घर में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। हेमा जितनी खूबसीरत हैं उतना ही सुंदर वह क्लासिक डांस करती हैं। दरअसल, बचपन में रिजेक्शन झेलने के बाद हेमा ने डांस सीखा था और डांस के दम पर ही हेमा ने अपना करियर खड़ा किया है। हेमा हिंदी सिनेमा की बेहद सुंदर और उम्दा अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है। आज भी दर्शक उनकी कई सुपरहिट फिल्में देखना पसंद करते हैं।
बॉलीवुड ड्रीम गर्ल हेमा भले ही बड़े पर्दे पर अब कम नजर आती हैं, लेकिन उनकी नेटवर्थ जानकर आपके होश जरूर उड़ जाएंगे। हेमा आज भी किसी ना किसी वजह से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हेमा का नाम अपने दौर की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार रहा है। आज हेमा करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमा आज कुल 129 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। मुंबई में आलीशान बंगले के साथ-साथ हेमा के पास कई महंगी गाड़ियों का भी कलेक्शन है, जिनकी कीमत 61 लाख 53 हजार 816 रुपए है।
हेमा का पूरा नाम हेमा मालिनी चक्रवर्ती है। बॉलीवुड में आने के बाद हेमा ने अपने नाम के आगे से सरनेम हटा लिया था। शोले, सीता और गीता, बागबान और भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हेमा ने अब तक 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। हेमा ने बॉलीवुड के लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम किया है।
Love And War: इस वजह से टली आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-विक्की कौशल की लव एंड वॉर, फैंस हुए निराश
हेमा मालिनी ने अकेले धर्मेंद्र के साथ 40 फिल्मों में काम किया है। एक जमाना था, जब लोग बॉलीवुड की इस जोड़ी के दिवाने हुआ करते थे। शोले, सीता और गीता जैसी कई फिल्मों को तो लोग आज भी भुला नहीं पाए हैं। घर घर में मशहूर हेमा मालिनी के जीवन में एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें कोई काम देने के लिए राजी नहीं था। करियर के शुरुआती दिनों में हेमा ने काफी संघर्ष किया। खूब मेहनत करने के बाद भी लोग हेमा को फिल्मों में काम नहीं देते थे। दरअसल, हेमा शुरुआती दिनों में काफी पतली दिखा करती थीं, जिसकी वजह से उनको काम मिलने में दिक्कत होती थी। एक बार तो चार दिन की शूटिंग के बाद हेमा को फिल्म से बाहर कर दिया गया था।
Nora Fatehi: न्यू यॉर्क की दिवाली पार्टी में नोरा हुईं शामिल, मैत्रेयी के साथ किया 'नाच मेरी रानी' पर डांस
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X