इन दिनों देश में दाखिले लेने का सीजन चल रहा है। लाखों बच्चे नई कक्षाओं, स्कूल और कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं। पढ़ाई की अहमियत क्या होती है, यह कोई बताने वाली बात तो है नहीं। इसलिए इसे यहीं छोड़कर हम आगे बढ़ रहे हैं और पढ़ाई को बॉलीवुड से जोड़ते हुए आपको कुछ जानकारी देने जा रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अच्छी खासी पढ़ाई की है। रणदीप हुड्डा, आयुष्मान खुराना, जॉन अब्राहम और विद्या बालन उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने लीक से हटकर अलग तरह की पढ़ाई की है। आइए जानते हैं, इनके बारे में।
Bollywood Celebs: खूब पढ़े-लिखे हैं ये कलाकार, डॉक्टर और इंजीनियर से हटकर अलग-अलग कोर्स में लिया था दाखिला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:32 PM IST
सार
रणदीप हुड्डा का नाम बॉलीवुड के उन कलाकारों की सूची में शामिल हैं, जो कमाल का अभिनय करते हैं। रणदीप पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी कम नहीं हैं।
विज्ञापन
