Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Janhvi Kapoor talks about Shikhar Pahariya in The Great Indian Kapil Show says I am very happy where ever im
{"_id":"665c1fbb2a9def2d0e0c3555","slug":"janhvi-kapoor-talks-about-shikhar-pahariya-in-the-great-indian-kapil-show-says-i-am-very-happy-where-ever-i-a-2024-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: कपिल के शो में जान्हवी ने कबूल की अपने रिश्ते की बात, बोलीं- जिस भी शिखर पर मैं हूं खुश हूं!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: कपिल के शो में जान्हवी ने कबूल की अपने रिश्ते की बात, बोलीं- जिस भी शिखर पर मैं हूं खुश हूं!
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनेत्री राजकुमार राव के साथ नजर आ रही हैं। दर्शकों को जान्हवी की यह फिल्म काफी पसंद भी आ रही है। वहीं अपने फिल्म को प्रमोट करने के लिए जान्हवी और राजकुमार राव 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भी पहुंचे। इस शो के दौरान कपिल शर्मा अपने चिर-परचित अंदाज में जान्हवी से उनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल करते दिखाई दिए---
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के को-स्टार राजकुमार राव के साथ नजर आईं। इस शो के दौरान कपिल शर्मा ने जब जान्हवी से पूछा कि, 'आप अपने लिए कैसा जीवनसाथी चाहती हैं। क्या आप अभी जिस 'शिखर' पर हैं वहीं रहना पसंद करेंगी'।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए जान्हवी कपूर मुस्कुराती हुई कहती हैं, 'मैं जिस भी शिखर पर हूं खुश हूं'। जान्हवी का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स जान्हवी के जवाब को शिखर और उनके रिश्ते पर मुहर की तरह देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में जान्हवी कपूर अपने स्कूल के दिनों के बारे में भी बातें करती नजर आईं। साथ ही साथ उन्होंने अपने करियर के बारे में भी कई खुलासे किए। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वे फिल्मों में काम करें।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मम्मा हमेशा कहती थीं कि मैं डॉक्टर बनूंगी और मैं कहती थी हां डॉक्टर बनूंगी, लेकिन एक फिल्म के किरदार में बस। बाद में मैंने कई और करियर के बारे में सोचा, लेकिन मुझे कुछ और पसंद नहीं आया। मुझे अभिनय ही पसंद था और है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।