Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Amidst divorce rumours with Jennifer Lopez The Accountant 2 star Ben Affleck spotted with wedding ring
{"_id":"665c16ee26bf47f4cc03a8c0","slug":"amidst-divorce-rumours-with-jennifer-lopez-the-accountant-2-star-ben-affleck-spotted-with-wedding-ring-2024-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ben Affleck: कभी हां कभी ना वाले फेज से गुजर रहे हैं बेन और जेन, वेडिंग रिंग के साथ दिखे 'द अकाउंटेंट' स्टार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ben Affleck: कभी हां कभी ना वाले फेज से गुजर रहे हैं बेन और जेन, वेडिंग रिंग के साथ दिखे 'द अकाउंटेंट' स्टार
हॉलीवुड के सुपरस्टार बेन एफ्लेक इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेन एफ्लेक और उनकी सिंगर पत्नी जेनिफर लोपेज के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। वहीं इन सारी खबरों के बीच बेन और जेन की जोड़ी के दीवानों के लिए एक खुशबखबरी सामने आ रही है।
2 of 5
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की जोड़ी को हॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में लोग जानते हैं। दोनों की इस खूबसूरत जोड़ी के लाखों लोग दीवाने हैं। जब से बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज के बीच में दूरियों की खबर आई है उनके फैंस में काफी निराशा देखने को मिल रही है। पिछले दिनों कई इवेंट्स के दौरान बेन बिना शादी की अंगूठी के नजर आए थे।
3 of 5
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। उस तस्वीर में बेन शादी की अंगूठी पहने नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह तस्वीर बेन की आगामी फिल्म 'द आकउंटेंट 2' के सेट से वायरल हुई है। तस्वीर में बेन वेडिंग रिंग पहने नजर आ रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेन एफ्लेक जेनिफर लोपेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेन एफ्लेक पिछले कई इवेंट्स में बिना शादी की अंगूठी के नजर आ रहे थे वहीं जेनिफर लोपेज अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान वेडिंग रिंग में स्पॉट की गई थीं। जेन और बेन के दीवानों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
बेन एफ्लेक जेनिफर लोपेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो सप्ताह पहले यह खबर आई थी कि अब बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज एक साथ नहीं रह रहे हैं। बेन जहां अपनी पूर्व पत्नी के घर के निकट अपने लिए किराए का मकान ढूंढ रहे थे वहीं जेनिफर भी अपने लिए एक घर तलाश रही थी। हालांकि अभी तक अलगाव की इन खबरों को लेकर दोनों में से किसी ने कोई बयान नहीं दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।