Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Indian film Producers unite to cut down actors entourage expenses ranveer singh tiger shroff Nani shelved film
{"_id":"665c11712979dc408e0e21c0","slug":"indian-film-producers-unite-to-cut-down-actors-entourage-expenses-ranveer-singh-tiger-shroff-nani-shelved-film-2024-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सितारों को जमीन पर लाने के लिए निर्माताओं ने कसी कमर, तमिल, तेलुगु निर्माताओं ने मिलाया हिंदी सिनेमा से हाथ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सितारों को जमीन पर लाने के लिए निर्माताओं ने कसी कमर, तमिल, तेलुगु निर्माताओं ने मिलाया हिंदी सिनेमा से हाथ
ये कहानी शुरू हुई थी अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘अश्वत्थामा’ के बंद होने से। फिर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ बंद हुई। रणवीर सिंह की फिल्म ‘राक्षस’ ने इस आग में घी डालने का काम किया। और, साउथ सिनेमा के अभिनेता नानी की दो फिल्में बंद होने से ये आग अब पूरे जंगल में फैल चुकी है। इन सारी फिल्मों की वजह एक ही है और वह ये कि इनके मेकिंग बजट पर मुनाफा कमा सकने के लिए इनके निर्माता अपनी फिल्मों के सितारों पर भरोसा नहीं जता सके। सिनेमाघरों में लगातार पिटती फिल्मों का आलम हिंदी सिनेमा से लेकर तेलुगु और हॉलीवुड सिनेमा तक अब एक जैसा है और इन हालात से निपटने के लिए भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता अब एक मंच पर आते नजर आ रहे हैं।
2 of 6
प्रशांत वर्मा और रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘अमर उजाला’ ने हैदराबाद स्थित अपने सूत्रों के हवाले से सबसे पहले ये खबर दी थी कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘राक्षस’ के लुक और प्रोमो शूट के दौरान उनकी एजेंसी कलेक्टिव की टीम की मौजूदगी ने ही इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा के काम में सबसे ज्यादा बाधा पहुंचाई। चार बड़ी बड़ी गाड़ियों में भर भरकर पहुंची रणवीर सिंह की टीम की संख्या ने भी फिल्म की निर्माता कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स की उलझन बढ़ाई। पूरी टीम का एक दिन हैदराबाद रुकने में जितना खर्च आ रहा था, उससे फिल्म के निर्माता-निर्देशक दोनों परेशान रहे। इस पर एतराज जताने पर रणवीर की टीम ने इसे सीधे अपने ‘ईगो’ से जोड़ लिया और रणवीर को ये समझाया गया कि फिल्म का निर्देशक नौसिखिया है। बहाना क्रिएटिव डिफरेंस का बनाया गया। मामला इतना बिगड़ा कि ये फिल्म ही बंद हो गई।
3 of 6
मुश्ताक खान और अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किसी फिल्म के कलाकार के स्टाफ को साथी कलाकारों से ज्यादा फीस मिलने की बात मुंबई में भी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस साल जनवरी में फिल्म ‘गदर’ और ‘गदर 2’ के अभिनेता मुश्ताक खान ने इस बारे में नाम लेकर बात की। उन्होंने कहा, ‘फिल्म ‘वेलकम’ में इसके हीरो अक्षय कुमार के स्टाफ को जो पैसा मिलता था, वह उनकी फीस से कहीं ज्यादा था।’ इसके बाद लोगों का ध्यान सितारों के साथ चलने वाली ‘बरात’ पर जाना शुरू हुआ और निर्माताओं ने इसकी गणित लगानी शुरू की तो सामने आया कि फिल्म के हीरो के स्टाफ पर होने वाला खर्चा इतना है कि इतने में वे एक छोटी मोटी फिल्म बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विक्की कौशल और टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद इसके निर्देशक आदित्य धर ने अभिनेता विक्की कौशल को लेकर फिल्म ‘अश्वत्थामा’ की योजना बनाई थी। इस पर काम भी शुरू हो गया था। लेकिन, कई महीने के काम के बाद इसके निर्माता को ये समझ आया कि जितना खर्च फिल्म के मुख्य सितारों पर नहीं हो रहा है, उससे ज्यादा खर्च इस फिल्म में अन्य चीजों पर करना पड़ेगा। उन्होंने सही समय पर सही फैसला किया और ये फिल्म बंद कर दी। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ भी इसके निर्माता करण जौहर ने बजट की वजह से बंद की। टाइगर की एक और फिल्म जो उनकी फिल्मों ‘गणपत’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के निर्माता बनाने वाले थे, वह भी बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 6
नानी और रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, ये सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं हो रहा। साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्माता डी वी वी दानैया ने निर्देशक एस एस राजामौली के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ बनाई है। उन्होंने दो दिन पहले ही अपनी एक फिल्म इसके बजट को लेकर मुतमईन न होने के चलते बंद कर दी। इस फिल्म के हीरो नानी थे। हिंदी सिनेमा में भी कुछ और फिल्मों के शुरू होने में सितारों के स्टाफ पर होने वाले खर्च के चलते ही दिक्कत आ रही है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘डॉन 3’ अपने अनाउंसमेंट के नौ महीने बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों और बिना रिलीज फिल्मों को खरीदने से ओटीटी के हाथ खींच लेने से स्थिति और बिगड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।