फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: कैंसर में दर्द से गुजर रही हैं हिना, सर्जरी के बाद अस्पताल ने चिट्ठी लिखकर एक्ट्रेस को दी हिम्मत

Wed, 17 Jul 2024 12:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 17 Jul 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan Battle with breast cancer: actress shares photo from hospital bed after surgery says Still in pain
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अभिनेत्री का उपचार चल रहा है। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। हिना खान इस वक्त काफी तकलीफ से गुजर रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिना अपनी सेहत का हाल फैंस को बताती रहती हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि उनकी सर्जरी हुई है। इस दौरान हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट ने अभिनेत्री को चिट्ठी लिखकर हिम्मद दी।

Box Office Collection: इंडियन 2 और सरफिरा का बुरा हाल, किल की हालत भी हुई पस्त, जानें कल्कि 2898 एडी की कमाई

Hina Khan Battle with breast cancer: actress shares photo from hospital bed after surgery says Still in pain
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

हिना खान को तकलीफ में देख उनके प्रशंसक परेशान हैं। हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है। अब जब उनकी सर्जरी हुई है तो अस्पताल का स्टाफ भी उन्हें हिम्मत देने में जुटा है। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक चिट्ठी है। इस पर लिखा है, 'प्यारी हिना खान, मुझे पता है कि ये सर्जरी आपके लिए काफी तकलीफदेह रही है, लेकिन मुझे खुशी है कि आप पूरी तरह स्वस्थ होने की दिशा में हो। आपकी रिकवरी हो रही है'।

Hina Khan Battle with breast cancer: actress shares photo from hospital bed after surgery says Still in pain
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan

इसके अलावा लिखा है, 'आप जल्द स्वस्थ हों। आपके लिए दुआएं हैं, उम्मीद है कि आप जल्द ही बेहतर महसूस करेंगी, आप जल्द ठीक हों'। हिना खान ने इस चिट्ठी के साथ लिखा है, 'प्यार और प्यार, यह मुझे बेहतर महसूर कराता है। यह चिट्ठी मुझे हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट से मिली है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Battle with breast cancer: actress shares photo from hospital bed after surgery says Still in pain
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan

इसके अलावा हिना खान ने एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि वे बेहद तकलीफ में हैं और लगातार दर्द हो रहा है। हिना ने लिखा है, 'लगातार दर्द...हां, लगातार। हर एक सेकंड। व्यक्ति मुस्कुरा रहा है? कोई अभी भी दर्द में है। लेकिन, इसका जिक्र नहीं करता? दर्द लगातार बरकरार है, फिर भी यही मुंह से निकलता है, 'मैं ठीक हूँ, अभी भी दर्द है'।
Amitabh Bachchan: जया बच्चन के लिए छतरी थामे दिखे बिग बी, यूजर्स ने पूछा- 'मैडम  गुस्से में क्यों रहती हैं'?

विज्ञापन
Hina Khan Battle with breast cancer: actress shares photo from hospital bed after surgery says Still in pain
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

कैंसर के उपचार का सामना हिना खान पूरी हिम्मत के साथ कर रही हैं। इस बीच उन्होंने काम पर भी वापसी कर दी है। हिना खाने बीते दिनों एक वीडियो साझा की, जिसमें वे सेट पर शूटिंग के लिए रेडी होती नजर आईं। हिना की हिम्मत देख प्रशंसक उन्हें सलाम कर रहे हैं।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने 'द ब्लफ' के दौरान कई चोटे खाईं! साझा की तस्वीर को देख रो पड़ेंगे आप, जानिए सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed