फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका ने 'द ब्लफ' के दौरान कई चोट खाई! साझा की तस्वीर को देख रो पड़ेंगे आप, जानिए सच्चाई

Wed, 17 Jul 2024 12:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 17 Jul 2024 12:35 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा भी तमाम हस्तियों की तरह राधिका-अनंत अंबानी की शादी समारोह में शामिल हुई थीं। अब फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए सीधे ऑस्ट्रेलिया चली गई हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके शरीर पर कई चोटों के निशान साफ नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Clip Of Injured Hand from Her Upcoming Film The Bluff its just a makeup
'द ब्लफ' की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा भी तमाम हस्तियों की तरह राधिका-अनंत अंबानी की शादी समारोह में शामिल हुई थीं। अब फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए सीधे ऑस्ट्रेलिया चली गई हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके शरीर पर कई चोटो के निशान साफ नजर आ रहे हैं। 

 
Priyanka Chopra Shares Clip Of Injured Hand from Her Upcoming Film The Bluff its just a makeup
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
दरअसल, प्रियंका ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रियंका के चोटिल हाथ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, यह किसी चोट के निशान नहीं बल्कि प्रियंका के हाथों पर मेकअप किया हुआ है। उन्होंने अपने इस वीडियो को साझा करके मेकअप आर्टिस्ट शेरोन रॉबिंस की तारीफ की है।
 
Priyanka Chopra Shares Clip Of Injured Hand from Her Upcoming Film The Bluff its just a makeup
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका लगातार अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शुटिंग में लगातार व्यस्त हैं। प्रियंका भारत आई थीं सिर्फ राधिका-अनंत की शादी और अपने भाई सिद्धार्थ का जन्मदिन मनाने के लिए। अब फिर से प्रियंका शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। जब से उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू की है, प्रियंका लगातार अपने प्रशंसकों को फिल्म के सेट से तस्वीरें और वीडियो के साथ अपडेट करती रही हैं। सेट पर लगी चोटों और अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के गुनगुनाने की झलकियां साझा करने के बाद, उन्होंने फिल्म के मेकअप और प्रोस्थेटिक्स की एक झलक दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Clip Of Injured Hand from Her Upcoming Film The Bluff its just a makeup
प्रियंका के हाथ - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऑस्ट्रेलियाई मेकअप आर्टिस्ट शेरोन रॉबिंस द्वारा उनके लुक पर काम करते हुए एक छोटी क्लिप साझा की है। इस क्लिप में, प्रियंका का दाहिना हाथ दिखाई दे रहा है, जो खून के धब्बों से सना और घायल दिख रहा है। उनकी उंगली अभी भी खून से भरी हुई दिख रही है, खासकर उनके नाखूनों से। हालांकि यह क्लिप पहली नजर में उनके प्रशंसकों को डरावनी और चिंताजनक लग सकती है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं यह नकली खून से किए गए मेकअप के अलावा और कुछ नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट के साथ लिखा, "मुझे मैनीक्योर की ज़रूरत है।"
विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Clip Of Injured Hand from Her Upcoming Film The Bluff its just a makeup
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
इससे पहले भी प्रियंका ने खून से लथपथ चेहरे के साथ-साथ गर्दन के नीचे चोट के निशान के साथ एक वीडियो और तस्वीरें साझा की थीं। प्रियंका ने लिखा था, "हां, जब आप एक्शन फिल्में करते हैं, तो यह वास्तव में ग्लैमरस होता है।'' फ्रैंक ई फ्लावर द्वारा निर्देशित द 'ब्लफ', एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी है, जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



फिल्म की कहानी की बात करे तो वह (प्रियंका) अपने रहस्यमय अतीत से जूझते हुए अपने परिवार की रक्षा करने का प्रयास करती दिखाई देंगी। फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed